रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर इंटरनेट पर मीम सेंसेशन बन गए हैं। उनकी बारीक डिटेलिंग को लेकर “आदित्य धर लेवल डिटेलिंग” मीम्स वायरल हैं। फिल्म का ओटीटी क्रेज और सीक्वल टीज़र भी चर्चा को और हवा दे रहा है।
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर भारत में बॉलीवुड की सबसे कमाऊ मूवी बन चुकी है। सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो महीने से अधिक समय से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म अब ओटीटी पर कोहराम मचाए हुए है। इसका क्रेज अभी भी बरकरार है, खासकर इसके सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' के टीज़र ने इसके सीक्वल के लिए फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
27
इसी बीच, इंटरनेट इस मूवी के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर बनाए गए मीम्म तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उनके काम की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन मीम मार्केट ने इसे नया मोड़ दे दिया है। उनकी डिटेलिंग से काम करने की क्षमता की जमकर तारीफें हो रही हैं।
37
अब फिल्म को लेकर सबसेअजीब- अजीब थ्योरीज़ को भी सही ठहराने जा रहा है। इस समय "आदित्य धर लेवल डिटेलिंग" वाले मीम्स ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट वर्ल्ड में इनकी खूब चर्चा हो रही है।
एक यूजर ने लिखा- अगर आदित्य धर और यामी गौतम के घर बेटा होता है, तो वे उसका नाम "धुरं" रखेंगे, ताकि उसे "धुरं धर" कहकर पुकार सकें। आदित्य धर साहब द्वारा दी गई बेहतरीन जानकारी।
57
एक अन्य नेटीजन्स ने लिखा- धुरंधर में आर है… इसीलिए आदित्य धर ने रणवीर सिंह को चुना…
67
ट्विटर पब्लिक: धुरंधर की स्क्रीनप्ले में ये अद्भुत बारीकियां देखिए ! इसी बीच आदित्य धर
Twitter janta : look at the this mind blowing detailing in the script of Dhurandhar
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 करोड़ रुपये कमाए। इसका सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।