Published : Feb 06, 2026, 04:51 PM ISTUpdated : Feb 06, 2026, 10:19 PM IST
Border 2 Box Office Day 15 Report: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। लेकिन यह शुरुआत फिल्म के लिए निराशाजनक रही। अगर ट्रेड के आंकड़े देखें तो फिल्म 15वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई है।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, तीसरे शुक्रवार यानी रिलीज के बाद 15वें दिन 'बॉर्डर 2' ने लगभग 2.85 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि इसे पहले गुरुवार को इस फिल्म ने तकरीबन 3.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
25
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी अब तक की सबसे कम
अगर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 'बॉर्डर 2' के लिए तीसरे शुक्रवार के लिए इसका आंकड़ा सबसे कम रहा। सुबह के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी महज 4.16 फीसदी दर्ज की गई। जबकि दोपहर और शाम के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी क्रमशः 7.85% और 9.41% फीसदी रही। इससे पहले गुरुवार को इस फिल्म की सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 5.03%, 8.06%, 8.66% और 10.67% रही थी।
'बॉर्डर 2' ने 15 दिन में भारत में लगभग 326 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन 32.10 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन 129.89 करोड़ रुपए थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 244 करोड़ रुपए और दो हफ़्तों में 323.89 करोड़ रुपए कूट लिए थे। देखना यह है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है। वैसे बता दें कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस वॉर ड्रामा फिल्म की कमाई लगभग 443 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। ओवरसीज से इस फिल्म ने 54.97 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 388 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
45
क्या इस वीकेंड 'सैयारा' को पछाड़ेगी 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' की अब तक की कमाई ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' के लाइफटाइम कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वीकेंड में यह अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ पाती है या नहीं। 'सैयारा' ने लाइफटाइम 337.78 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह ने भी अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।