एडवांस बुकिंग में Dhurandhar 2 का तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म के टिकट रेट चौंकाने वाले

Published : Mar 11, 2026, 01:09 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज डेट करीब आ रही है और इसका क्रेज भी बढ़ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने जोरदार चाल चलते हुए इसका पेड प्रीव्यू शो करने का फैसला किया, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं।

PREV
17
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 करीब 8 दिन बाद यानी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी की रिलीज से पहले यानी 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू शो किया जाएगा, जिसकी एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है। जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की।

27
फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

फिल्म धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के लिए 3-4 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। sacnilk.com की मानें तो इसने पेड प्रीव्यू से अब तक 18.78 करोड़ (ब्लॉक्ड सीटों को छोड़कर) कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 23.99 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि देशभर में 8 हजार 31 शोज के लिए 3 लाख 51 हजार 4 सौ 13 टिकट बिक चुके हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 को टक्कर देगी 'सुपरस्टार' की फिल्म-करोड़ों में OTT डील LOCK, रन टाइम-कहानी भी रिवील

37
धुरंधर 2 को इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छूट रहे पसीने

धुरंधर 2 पेड पीव्यू सेल में धमाकेदार कमाई कर रही है, लेकिन अभी भी ये एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे है। ये है पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी। पवन कल्याण की इस फिल्म ने 21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अब तक का सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कलेक्शन है। फिलहाल धुरंधर 2 को इस रिकॉर्ड को तोड़ने में पसीने छूट रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म के पेड प्रीव्यू शो में 7 दिन बचे हैं।

47
धुरंधर 2 टिकट की कीमत कितनी?

धुरंधर 2 की पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग की टिकट 3100 रुपए में बिक रही है और लोग इस कीमत पर टिकट हाथों हाथ खरीद रहे हैं। बता दें कि जब पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी तब सबसे महंगे टिकट की कीमत 2000 थी, लेकिन बढ़ती मांग के चलते कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला। फिर टिकट 2500 से 2900 रुपए में बिकने लगी। अब मुंबई के बोरीवली स्थित इनॉक्स मेगाप्लेक्स में टिकट 3100 रुपए में बेचे जा रहे हैं।

57
धुरंधर 2 के बारे में

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। इसे B62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना फ्लैश बैक स्टोरी में नजर आएंगे। यामी गौतम कैमियो रोल में नजर आएंगी।

67
धुरंधर का सीक्वल है धुरंधर 2

आपको बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है धुरंधर 2। बताया जाता है कि फिल्म ज्यादा लंबी होने की वजह से इस दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 475 करोड़ के करीब है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 

ये भी पढ़ें... 7 फिल्मों की बदली रिलीज डेट, फिर भी नहीं टला क्लैश-अब एक ही दिन रिलीज होंगी ये 2 मूवी

77
धुरंधर 2-उस्ताद भगतसिंह में क्लैश

आपको बता दें कि धुरंधर 2 की पहले यश की पिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली थी, लेकिन टल गई। हालांकि, अब ये टक्कर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह के साथ होगी। दोनों ही फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में गदर मचाने रिलीज हो रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories