संचिता उगले के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस की मौत, रात में जन्मदिन मनाया, सुबह मृत मिली

Published : Jun 16, 2026, 07:47 PM IST
Ece Irtem death reason

सार

संचिता उगले के बाद अब किस एक्ट्रेस के निधन से शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री? जन्मदिन के अगले ही दिन 35 साल की एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई? क्या हार्ट अटैक ने ली जान? आखिर घर में क्या हुआ था? वकील को आत्महत्या की अफवाहों पर सफाई क्यों देनी पड़ी? और 'वन लव' की इशिल बनकर लाखों दिल जीतने वाली एक्ट्रेस के निधन से फैंस क्यों सदमे में हैं? जानिए पूरी कहानी।

'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले के निधन के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है। तुर्की टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस ईसे इरतेम का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद घर पर बेहोश अवस्था में मिलीं। शुरुआती जानकारी में उनकी मौत की वजह संदिग्ध हार्ट अटैक बताई जा रही है। ईसे इरतेम ने सुपरहिट टीवी ड्रामा 'वन लव' में इशिल के किरदार से बड़ी पहचान बनाई थी। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैल रही आत्महत्या की अटकलों को भी उनके वकील ने खारिज कर दिया है।

जन्मदिन के अगले दिन आई दुखद खबर

ईसे इरतेम का जन्म 14 जून 1991 को हुआ था। उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन इसके अगले ही दिन उनके निधन की खबर सामने आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक्ट्रेस अपने घर पर मां के साथ मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ईसे इरतेम अपने घर में अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह संदिग्ध हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ब्रेकअप या कुछ और...? संचिता उगले सुसाइड को 2 बड़े दावों ने दिया नया मोड़!

वकील ने आत्महत्या की अफवाहों को किया खारिज

एक्ट्रेस के वकील उगुर गोककोयुन ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ईसे इरतेम की मौत को लेकर फैल रही आत्महत्या की बातें सही नहीं हैं। उन्होंने इन अफवाहों को निराधार बताते हुए लोगों से अपुष्ट दावों पर भरोसा न करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : 'किसी के साथ नहीं सोओगे तो रिप्लेसमेंट', संचिता उगले की मौत के बाद सामने आया टीवी इंडस्ट्री का काला सच

'वन लव' से मिली थी बड़ी पहचान

ईसे इरतेम ने पॉपुलर तुर्की टीवी ड्रामा 'वन लव' में इशिल का किरदार निभाकर जबरदस्त पॉपुलरता हासिल की थी। यह शो दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया और इसी भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उनके अभिनय की सराहना सिर्फ तुर्की ही नहीं, बल्कि कई देशों में हुई। ईसे इरतेम के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं। कम उम्र में उनके चले जाने से हर कोई स्तब्ध है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तमन्ना भाटिया का करोड़ों का सी-फेसिंग अपार्टमेंट, 5 PHOTO में देखें इनसाइड नजारा
ब्रेकअप या कुछ और...? संचिता उगले सुसाइड को 2 बड़े दावों ने दिया नया मोड़!