'किसी के साथ नहीं सोओगे तो रिप्लेसमेंट', संचिता उगले की मौत के बाद भड़की एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

Published : Jun 16, 2026, 03:53 PM IST
Aanchal Khurana on Sanchita Ugale death controversy

सार

Sanchita Ugale Death Case Row: क्या TV इंडस्ट्री में कलाकारों पर बढ़ता दबाव खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है? क्या रिजेक्शन, रिप्लेसमेंट और काम खोने का डर एक्टर्स को तोड़ रहा है? आंचल खुराना ने आखिर प्रोड्यूसर्स को "सबसे गलीच" क्यों कहा? क्या कैमरे के पीछे कलाकार मानसिक जंग लड़ रहे हैं? क्यों उन्होंने एक्टर्स से परिवार के पास लौटने की भावुक अपील की?

टीवी इंडस्ट्री में ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत की खबरों के बाद कलाकारों की मानसिक सेहत और कामकाजी माहौल पर बहस तेज हो गई है। इसी बीच एमटीवी रोडीज 8 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इंडस्ट्री के कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कलाकारों पर पड़ने वाले दबाव, लगातार मिलने वाले रिजेक्शन, रिप्लेसमेंट के डर और कथित शोषण जैसी समस्याओं का जिक्र किया। आंचल का कहना है कि कैमरे के पीछे कलाकार कई बार ऐसी मानसिक लड़ाई लड़ रहे होते हैं, जिसे दुनिया देख ही नहीं पाती।

आंचल खुराना इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया दर्द

आंचल खुराना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हो सकता है मेरी यह बात चैनल और प्रोड्यूसर्स को पसंद न आए, लेकिन सच यही है। मैं कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई नजर आती हूं, लेकिन अंदर एक तूफान चलता रहता है। हर दिन हम अगले ऑडिशन, एक मौके और अपने सपनों की तलाश में उठते हैं। जो चीज लोग नहीं देखते, वह है थकान, प्रासंगिक बने रहने का दबाव और भुला दिए जाने का डर। कोई नहीं देखता कि बंद दरवाजों के पीछे हम कितनी बार टूटते हैं।"

यह भी पढ़ें :'संचिता उगले अक्सर कहती थी, "मैं मर जाऊंगी", दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा

 

आंचल खुराना ने खोला इंडस्ट्री का काला चिट्ठा

वीडियो में आंचल ने कहा, "एक और एक्टर ने ख़ुदकुशी कर ली। संचिता उगले । चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए। इसके पीछे कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पे क्या गुजराती है। एक छोटी सी बात रिप्लेसमेंट की, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी के साथ बहस कर लोगे, अपना सेल्फ रिस्पेक्ट बचा लिए तो रिप्लेसमेंट या तुम्हारे दिन काट देंगे। कभी वास्तव में किसने सोचा है कि एक एक्टर पे क्या बीत रही है या इन्फ्लुएंसर पर जो सुसाइड कर रहे हैं?"

 

प्रोड्यूसर्स पर भड़कीं आंचल खुराना

आंचल ने आगे कहा, "हर सुबह हम उम्मीद लेके उठते हैं, एक ऑडिशन देते हैं और हर शाम कंपैरिजन , रिजेक्शन के बाद सो जाते हैं। सब कहते हैं ना स्ट्रॉन्ग बनो, स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन ये तो कोई नहीं बताता कि कब तक स्ट्रॉन्ग बनो और कितनी और कितनी बार स्ट्रॉन्ग बनना है। और जब आती है ये चैनल प्रोड्यूसर्स की बात, वो सबसे ज्यादा गलीच लोग होते हैं, उनको अपना प्रॉफिट, बेनिफिट्स के ऊपर कुछ नहीं दिखता।"

यह भी पढ़ें : 'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस ने क्यों की ख़ुदकुशी? भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

आंचल खुराना ने एक्टर-एक्ट्रेसेस से की इमोशनल अपील

इसलिए, मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि जब भी आपको लगे ना कि लाइफ खत्म हो गई है, कुछ नहीं होगा। आप घर चले जाओ। मैं बिल्कुल यही करती हूं। अभी, मैं दिल्ली में हूं, मेरे मां बाप के साथ। क्योंकि मैं भी बहुत प्रेशर में थी, स्ट्रेस में थी। अकेले ये डिप्रेशन खा जाएगा, और यकीन मानिए, न प्रोड्यूसर का काम आएगा न चैनल का काम आएगा। ये सबसे ज़्यादा स्वार्थी लोग हैं। प्लीज आप अपने परिवार के आसपास रहिए।”

आंचल खुराना ने एक अन्य रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे कह रही हैं, "मुझे मत सिखाओ सब्र, तमीज़, कैरेक्टर की तस्बीह। मैंने खुद को वहां से उठाया है जहां लोग पंखे से लटक जाते हैं।"

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोविंदा से शादी के 40 साल बाद छलका सुनीता आहूजा का दर्द, बोलीं- जो मुझे चाहिए था, वो नहीं मिला!
संचिता उगले केस में नया मोड़, करीबी दोस्त ने खोली हैरेसमेंट मिस्ट्री