संचिता उगले की मौत के बाद नया विवाद क्यों खड़ा हो गया? को-स्टार उज्ज्वल शर्मा ने ब्रेकअप को वजह बताया तो इंद्राक्षी कंजीलाल ने उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप क्यों लगाए? क्या पैसे के लेन-देन को लेकर भी हुआ था विवाद? आखिर जांच में क्या सामने आएगा? और संचिता ने शो क्यों छोड़ा था?
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक तरफ उनके को-स्टार उज्ज्वल शर्मा ने दावा किया कि संचिता निजी रिश्तों से जुड़े तनाव से गुजर रही थीं, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस इंद्राक्षी कंजीलाल ने उज्ज्वल पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्राक्षी का कहना है कि संचिता ने उन्हें अपने साथ हुई परेशानियों के बारे में बताया था, जो उनकी सेहत पर भी असर डाल रही थीं। संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी।

क्या बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप बना संचिता की ख़ुदकुशी की वजह?
टीवी सीरियल 'साजन घर' में संचिता उगले के को-स्टार रहे उज्जवल शर्मा ने टेली चक्कर से हुई बातचीत में दावा किया कि एक्ट्रेस ने अपने एक एक्स-बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के चलते ख़ुदकुशी का दर्दनाक रास्ता चुना। उन्होंने उन दावों को भी गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि वे और संचिता एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उज्जवल की मानें तो ढाई महीने से उनकी संचिता से कोई बात नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें : 'किसी के साथ नहीं सोओगे तो रिप्लेसमेंट', संचिता उगले की मौत के बाद भड़की एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज
क्या है उज्जवल शर्मा का पूरा बयान
उज्जवल शर्मा ने अपने बयान में कहा, "वह किसी और को डेट कर रही थी और कथिततौर पर उस शख्स के साथ रह रही थी। मैंने उससे लंबे समय से बात नहीं की थी। लगभग दो-ढाई महीने से। फिलहाल मैं अपने होमटाउन में हूं। मैं तो उसके साथ प्रॉपर कॉन्टेक्ट में भी नहीं था।"
उज्जवल ने आगे दावा किया, "वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ कारणों के चलते मुश्किल दौर से गुजर रही थी। अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से जुड़े मामलों के चलते वह परेशान थी और मदद भी ले रही थी।" उज्ज्वल ने यह भी दावा किया कि शो की प्रोडक्शन टीम संचिता को हर संभव सहयोग देने की कोशिश कर रही थी।
उज्जवल शर्मा के बयान पर भड़कीं इंद्राक्षी कांजीलाल
इस बीच टेली चक्कर से बातचीत में 'पुष्पा : इम्पॉसिबल' जैसे शोज में नज़र आ चुकीं एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने आरोप लगाया है कि उज्जवल शर्मा संचिता उगले को हैरेस कर रहे थे। उन्होंने उज्ज्वल शर्मा के बयान पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि संचिता की पर्सनल लाइफ को लेकर पब्लिकली कमेंट करना गलत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संचिता की परेशानी का कारण उनकी लव लाइफ नहीं थी। बकौल इंद्राक्षी, "जब 'साजन घर' ऑन एयर हुआ तो मुझे नए फीमेल लीड के लिए ऑडिशन का कॉल आया। मैं हैरान रह गई क्योंकि संचिता पहले से लीड रोल कर रही थी। तब मैंने उसे फोन किया और उसने अपने साथ हो रही पूरी परेशानी के बारे में बताया।"
यह भी पढ़ें :'संचिता उगले अक्सर कहती थी, "मैं मर जाऊंगी", दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा
उज्जवल शर्मा पर इंद्राक्षी ने लगाए 'मानसिक प्रताड़ना' के आरोप
इंद्राक्षी ने आरोप लगाया कि संचिता ने उन्हें बताया था कि वह अपने एक को-एक्टर उज्जवल शर्मा के व्यवहार से परेशान थीं और इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, "संचिता शो छोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन लगातार तनाव और मेंटल प्रेशर की वजह से उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।" इंद्राक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि संचिता और उज्ज्वल के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। वे कहती हैं, "उज्जवल ने कथिततौर पर संचिता से पैसे उधार लिए थे। लेकिन जब उसने ये वापस मांगे तो वह भड़क गया। उसने उसे बेइज्जत किया। यहां तक कि उसे पीटने की धमकी भी दी। मेरे पास उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं जिनमें उसने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और उसका अपमान किया।"
