बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक्टिंग के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल में उन्होंने छात्रों के समर्थन में वीडियो जारी किया और मोदी सरकार पर हमला बोला। आइए उन्होंने वीडियो में क्या कुछ कहा।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया। एक्टर ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं की आवाज दबाने, शिक्षा संस्थानों को कमजोर करने और लोकतंत्र को खतरे में डालने की कोशिश की जा रही है।

'मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं'

नसीरुद्दीन शाह का यह वीडियो 28 अक्टूबर को चर्चा में आया। एक्टर अपने वीडियो में कहा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल', 'एंटी नेशनल' और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसे नाम दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि

‘मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा मालूम नहीं क्या-क्या लकब दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में, तो वो यह नाजायज हुकूमत है।’

JNU से जामिया तक का किया जिक्र

नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान में यह भी कहा कि छात्रों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे लोग याद रखेंगे। उन्होंने विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में अपनी बात रखी और कहा कि

JNU से जामिया तक का किया जिक्र

नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान में यह भी कहा कि छात्रों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे लोग याद रखेंगे। उन्होंने विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में अपनी बात रखी और कहा कि

'और मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं... और क्या-क्या करोगे तुम? हमारे मुल्क के नौजवानों की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा संस्था को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए, कितना करोगे? तुम और तुमने जो अपने इर्द-गिर्द जो बेवकूफ, बेईमानों की पलटन इकट्ठी की है, कहां तक जाओगे?'

उन्होंने अपने वीडियो में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन शिक्षण संस्थानों में छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। एक्टर ने और क्या कुछ कहा, यहां सुनिए।

और पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के बाद इस पॉपुलर सिंगर के घर पर फायरिंग! CCTV फुटेज से मचा बवाल!

आखिर जामिया में किस बात पर हो रहा है प्रदर्शन?

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। छात्र चुनाव की तारीख घोषित करने, चीफ प्रॉक्टर को हटाने और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने जैसी मांगें उठा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा है। कुछ छात्रों ने कार्रवाई के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं।

और पढ़ें: मुस्लिम होकर भी नमाज नहीं पढ़ती ये हसीना, इंशाअल्लाह बोलने पर पति करते हैं सवाल