हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने ब्रेस्ट सर्जरी कराने की पुष्टि की है। दो बच्चों की मां जेनिफर ने अपनी खूबसूरती, बेबी बोटॉक्स और भविष्य में फेसलिफ्ट कराने की इच्छा पर भी बात की।
हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जेनिफर लॉरेंस एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं। अदाकारा ने खुलकर बताया कि उन्होंने ग्लैमरस दिखने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। इससे पहले उन्होंने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद इस सर्जरी को कराने की इच्छा जताई थी। अब उन्होंने अपने लुक और खूबसूरती को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मां बनना चाहती हैं, जो खूबसूरत और कॉन्फिडेंस से भरी नजर आए।
जेनिफर लॉरेंस ने ब्रेस्ट सर्जरी पर क्या कहा?
जेनिफर लॉरेंस ने हाल ही में द कट को दिए इंटरव्यू में अपनी ब्यूटी चॉइस और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं पर बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ब्रेस्ट सर्जरी करा चुकी हैं और आगे चलकर फेसलिफ्ट कराने की भी योजना रखती हैं। एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद अपनी खूबसूरती और लुक को लेकर अपनी सोच भी शेयर की। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मां बनना चाहती हैं, जो बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय भी आत्मविश्वास के साथ तैयार दिखे। बता दें कि जेनिफर ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में द न्यू यॉर्कर को दिए इंटरव्यू में ब्रेस्ट सर्जरी कराने की इच्छा जाहिर की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि पहली प्रेग्नेंसी के बाद उनका शरीर काफी हद तक पहले जैसा हो गया था, लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद ऐसा नहीं हुआ। अब उन्होंने इस सर्जरी को कराने की पुष्टि की है।
बोटॉक्स भी कराती हैं जेनिफर लॉरेंस
जेनिफर लॉरेंस ने अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने पहले बताया था कि वह कम मात्रा में बेबी बोटॉक्स कराती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने चेहरे के हाव-भाव को लेकर सतर्क रहती हैं। फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के लिए चेहरे पर भावों का दिखना जरूरी है। फेसलिफ्ट को लेकर भी उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है। हालांकि, भविष्य में वह यह प्रक्रिया कब कराएंगी, इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
दो बच्चों की मां हैं जेनिफर लॉरेंस
जेनिफर लॉरेंस की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में आर्ट गैलरी के मालिक कुक मारोनी से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं।
और पढ़ें: Shaque: 9 साल, एक लापता बच्चा और खतरनाक सच! OTT पर धमाका करेंगी परिणीति चोपड़ा..देखें ट्रेलर
ऑस्कर जीत चुकी हैं जेनिफर
जेनिफर को फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में शानदार अभिनय के लिए साल 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। वह 'द हंगर गेम्स' फ्रेंचाइजी में कैटनिस एवरडीन के किरदार से दुनियाभर में लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा वह 'एक्स-मेन' सीरीज, 'डोंट लुक अप' और 'नो हार्ड फीलिंग्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें: Gajab Raat movie review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन क्या कहानी रखती है बांधकर?




