‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने नीम करोली बाबा के प्रति आभार जताया।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने 21 साल की उम्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अनुप्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इस पोस्ट में पढ़ाई पूरी करने की खुशी के साथ नीम करोली बाबा के प्रति उनकी आस्था भी नजर आई।

ग्रेजुएशन के बाद क्या बोलीं अनुप्रिया नागर?

अनुप्रिया नागर ने अपनी ग्रेजुएशन की तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन लिखा। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता था कि डिग्री पूरी करने के बाद आगे क्या करना है, यह उन्हें पता है। लेकिन महाराज जी यानी नीम करोली बाबा की योजना कुछ और थी। अनुप्रिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

‘मुझे लगा कि मुझे पता है कि ग्रेजुएशन के बाद क्या होता है। महाराज जी के कुछ और ही प्लान थे।नीम करोली बाबा तक पहुँचने के सफ़र को शुक्रगुज़ारी से याद करता हूं। सीताराम’

विदेश में की इकोनॉमिक्स की पढ़ाई

अनुप्रिया नागर ने यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपनी शिक्षा पर ध्यान देने के साथ भविष्य के लिए भी योजनाएं बनाईं। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। वह फिल्म निर्माण की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। कम उम्र में पढ़ाई और फिल्म प्रोडक्शन, दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ना उनके सफर का खास पहलू है।

View post on Instagram
 

और पढ़ें: 'मैं एक ग्लैमरस मां बनना चाहती हूं'...2 बच्चों की मां जेनिफर लॉरेंस ने कराई ब्रेस्ट सर्जरी

‘हनुमान अंश’ से मिली पहचान

अनुप्रिया नागर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी और आध्यात्मिक संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयास का हिस्सा है। 2 करोड़ के बजट में बनी मूवी 400 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और थिएटर में अभी भी दर्शकों को खींच रही है।

और पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran Review: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर की फिल्म में कहां कमजोर पड़ा टाइम ट्रैवल का ट्विस्ट?