Rekha समेत 32 वेटरन एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार, रैंप वॉक पर उतरीं वेटरन हीरोइन

Published : Feb 07, 2026, 11:10 PM ISTUpdated : Feb 07, 2026, 11:19 PM IST
ai recreates iconic bollywood actresses

सार

एआई टेक्नीक ने गोल्डन एरा की 32 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक को मॉडर्न रनवे मॉडल के रूप में रिक्रिएट किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नर्गिस, रेखा, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर समेत कई दिग्गज हीरोइन फैशन रैंप पर वॉक करती नजर आईं।

 32 Bollywood Actresses as Modern Runway Models: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। हालांकि बीते दौर ( 60 से लेकर 90 के दशक) में नर्गिस, आशा पारेख, तनूजा से लेकर रेखा और श्रीदेवी तक ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाया है। हालांकि, जितने ऑप्शन अभी हैं, बीते दौर में इन एक्ट्रेस के पास इतने मौके नहीं थे। हालांकि आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस ने 32 हीरोइन के लुक को रिक्रिएट करके रैंप पर उनकी वॉक भी दिखाई है।

32 वेटरन एक्ट्रेस को रैंप वॉक करते दिखाया 

गोल्डन इरा का सिनेमा और तकनीक के अद्भुत संगम में, एआई ने नए वीडियो में बॉलीवुड की 32 सबसे फेमस एक्ट्रेस को मॉडल के रूप में पेश किया है। एआई कलाकार एआई टीओटी ( AI Artist AI ToT) द्वारा शेयर किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो में ग्रेट इंडियन एक्ट्रेस को मॉडर्न टाइम के रनवे मॉडल के रूप में फिर से कल्पना करते हुए दिखाया गया है। एआई-जनरेटेड वीडियो में शर्मिला टैगोर, वैजयंतीमाला, नरगिस, आशा पारेख, तनुजा, नंदा, हेलेन, सिमी गरेवाल, स्मिता पाटिल, बबीता, मीना कुमारी, सुरैया, शबाना आजमी, रेखा, जीनत अमान, परवीन बाबी, मुमताज, जया बच्चन और नीतू सिंह सहित कई हीरोइन को एक वीडियो में रैंप वॉक करते हुए पेश किया है ।

एआई आर्टिस्ट ने फैशन के लिए तैयार किया शानदार बैक ग्राउंड

एआई आर्टिस्ट ने फैशन वीक का माहौल दिखाने के लिए रनवे के बैकग्राउंड और तेज रोशनी का इस्तेमाल किया। जहां आउटफिट्स नवीनतम फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप थे, वहीं एआई आर्टिस्ट ने अभिनेत्रियों की खास विशेषताओं को बखूबी बरकरार रखा - खासकर विंग्ड लाइनर और कट-क्रीज आईशैडो, जो 50 और 60 के दशक की पहचान थे।

 सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर सिल्वर ट्रिम वाली डीप वी-नेक फिरोजी रंग की ड्रेस पहनकर ग्लैमरस इवनिंग लुक दिखाया। चेहरे पर उनके डिम्पल्स और मशहूर विंग्ड आईलाइनर अलग ही निखर रही थी। वहीं वैजयंतीमाला को ग्रीको-रोमन ड्रेपिंग और ट्रेडीशनल इंडियन फ्यूजन वाली ड्रेस दिखाया गया। नरगिस का लुक बेहद स्टाइलिश और मिनिमलिस्ट था। उन्हें हाई नेक, स्लीवलेस, ट्रांसपेरेंट टॉप पहनाया गया था जिस पर महीन पत्तों का पैटर्न बना था, और उनके आइकॉनिक छोटे, घने लहराते बाल इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी
4000 करोड़ की रामायण में Ba***ds of Bollywood एक्टर की एंट्री? Vikrant Massey थे पहली पसंद