ऐश्वर्या राय बच्चन का अनसीन कान्स लुक, 7000 मोतियों से 600 घंटे में बनाया गाउन

Published : Aug 04, 2026, 04:17 PM IST
ऐश्वर्या राय बच्चन का अनसीन कान्स लुक

सार

Aishwarya Rai Cannes 2026 unseen photos: Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय का व्हाइट गाउन लुक वायरल है, जिसे टोनी वॉर्ड ने डिजाइन किया है। इस रॉयल लुक के लिए फैंस उन्हें फिर 'Queen of Cannes' कह रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का Cannes Film Festival 2026 से एक और शानदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में फैशन डिजाइनर टोनी वॉर्ड ने ऐश्वर्या की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह कस्टम मेड व्हाइट गाउन में बेहद रॉयल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उन्हें एक बार फिर 'Queen of Cannes' कहना शुरू कर दिया।

600 घंटे की मेहनत और 7,000 से ज्यादा मोतियों से तैयार हुआ गाउन

टोनी वॉर्ड के अनुसार, ऐश्वर्या का यह कस्टम कॉउचर गाउन तैयार करने में 600 घंटे से ज्यादा की कारीगरी, 7,000 से अधिक मोतियों की हैंड एम्ब्रॉयडरी और लगभग 40 मीटर सिल्क टैफेटा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। यह गाउन अपने स्कल्प्चरल डिजाइन और बारीक हैंडवर्क की वजह से इस साल के सबसे खास रेड कार्पेट आउटफिट्स में से एक माना जा रहा है।

और पढ़ें -  सलमान खान का 5 मील डाइट प्लान, हायर किया प्राइवेट शेफ, फिटनेस ट्रेनर ने बताए सीक्रेट

रॉयल केप और डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

ऐश्वर्या के स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन में कॉर्सेट स्टाइल बॉडी, पर्ल एम्ब्रॉयडरी और फ्लोर-लेंथ स्कर्ट थी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट टैफेटा केप-स्टाइल जैकेट पहनी, जिसमें बड़े रफल्स और लंबा ट्रेल इसे और भी ग्रैंड बना रहा था। उन्होंने इस लुक को डायमंड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और एम्बेलिश्ड हील्स के साथ पूरा किया। वहीं सॉफ्ट वेवी हेयर, शिमरी आई मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और ग्लॉसी माउव लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

 

Cannes 2026 में दिखे कई शानदार अवतार

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स से सबका ध्यान खींचा। व्हाइट पर्ल गाउन के अलावा उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू गाउन, ब्लश पिंक कॉउचर, व्हाइट टक्सीडो लुक और फेदर केप वाले एम्बेलिश्ड गाउन में भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या के स्टाइलिस्ट मोहित राय ने एक इंटरव्यू में कहा कि कान्स के लिए हर लुक को तैयार करने में काफी समय और क्रिएटिव प्लानिंग लगती है, क्योंकि यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि फैशन की दुनिया का भी सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

और पढ़ें -  ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को डेट कर रही थीं प्रिटी जिंटा? 18 साल बाद सामने आई सच्चाई

ऐश्वर्या राय का यह नया व्हाइट पर्ल गाउन एक बार फिर साबित करता है कि वह क्यों सालों से 'Queen of Cannes' कहलाती हैं। उनके इस शानदार लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैशन प्रेमियों के बीच खूब चर्चा बटोर रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं मोहन शर्मा? 170 फिल्मों के स्टार, आज वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर, रजनीकांत बने फरिश्ता
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को डेट कर रही थीं प्रिटी जिंटा? 18 साल बाद सामने आई सच्चाई