Australian cricketer Brett Lee dating Preity Zinta?: ब्रेट ली ने हाल ही में Bombay Times को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्तों को लेकर उड़ती अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट…..।
बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा तथा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के अफेयर की खबरें एक समय खूब चर्चा में रहती थीं। खासकर आईपीएल के शुरुआती सीजन में दोनों का नाम अक्सर साथ जोड़ा जाता था। अब इन सालों पुराने रिश्ते की अफवाहों पर खुद ब्रेट ली ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ब्रेट ली ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। उन्होंने प्रीति जिंटा का जिक्र करते हुए कहा कि वह तब भी उनकी अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं। ब्रेट ने कहा कि प्रीति बेहद समझदार महिला हैं और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने जो भी अटकलें लगाईं, लेकिन उन्हें हमेशा सच्चाई पता थी, इसलिए ऐसी अफवाहों ने उन्हें कभी प्रभावित नहीं किया।
'मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया' - ब्रेट ली
ब्रेट ली ने हाल ही में Bombay Times को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्तों को लेकर उड़ती अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। ब्रेट ली ने कहा, ‘यह रही आपकी बड़ी खबर- मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया।’ प्रीति जिंटा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह तब भी उनकी अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं।
और पढ़ें - सलमान खान का 5 मील डाइट प्लान, हायर किया प्राइवेट शेफ, फिटनेस ट्रेनर ने बताए सीक्रेट
ब्रेट ने कहा, ‘प्रीति जिंटा और मैं पहले भी अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की मालिक थीं। वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। ऐसी कहानियों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच्चाई पता थी। लोग अटकलें लगाते रहें, लेकिन मैंने कभी इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।’ ब्रेट ली के इस बयान के बाद वर्षों से चली आ रही उनके और प्रीति जिंटा के अफेयर की चर्चाओं पर आखिरकार पूर्ण विराम लग गया।
आईपीएल के दौरान उड़ी थीं डेटिंग की खबरें
साल 2008 से 2011 के बीच जब ब्रेट ली किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते थे, तब दोनों को कई बार साथ देखा गया। एक बार मुंबई के एक रेस्तरां में साथ नजर आने के बाद उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई थीं।
हालांकि उस समय भी प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने लिखा था कि हर साल उनके और ब्रेट ली के अफेयर की खबरें आना अब पुरानी बात हो गई है और दोनों के बीच दोस्ती के अलावा कुछ भी नहीं है।
और पढ़ें - 1 करोड़ तो इंटीरियर पर खर्चे, देखें मनीषा रानी का ड्रीम होम, इतने करोड़ कीमत - Photos
दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में हैं खुश
ब्रेट ली ने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। वहीं प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी। साल 2021 में यह कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का माता-पिता बना। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही 'बटवारा 1947' में सनी देओल और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'Vibe' फिल्म का भी हिस्सा हैं।
