Salman Khan fitness secrets and Diet plan: 60 साल के सलमान खान की फिटनेस का सीक्रेट एक डिसीप्लीन लाइफस्टाइल है। उनका वर्कआउट हाई-इंटेंसिटी वॉल्यूम ट्रेनिंग पर बेस्ड है, जिसमें पोर्शन कंट्रोल अहम है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) एकबार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। 60 साल की उम्र में भी एक्टर अपनी फिटनेस से लाखों लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। उनकी शानदार फिजीक और एनर्जी देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि वह 60 वर्ष के हो चुके हैं। फिल्मों में दमदार एक्शन हो या स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस, सलमान आज भी अपनी फिटनेस से यंग सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। कुछ टाइम पहले ही उनके फिटनेस ट्रेनर रक्केश आर उद्दियार ने सलमान खान की डाइट और वर्कआउट रूटीन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए थे। यहां जानें आखिर क्या है सलमान खान की फिटनेस का राज।

सलमान खान की डाइट का सबसे बड़ा सीक्रेट

अक्सर लोगों को लगता है कि बड़े सितारे हर दिन लग्जरी और महंगे खाने का आनंद लेते होंगे। लेकिन सलमान खान की लाइफस्टाइल इससे बिल्कुल अलग है। उनके ट्रेनर के अनुसार, सलमान किसी फैंसी या ट्रेंडिंग डाइट को फॉलो नहीं करते। वह दिनभर में पांच बैलेंस्ड मील लेते हैं। उनकी सुबह की शुरुआत दलिया (Porridge), अंडे और ताजे फल से होती है। दोपहर के खाने में वह घर का बना भोजन पसंद करते हैं, जिसमें आमतौर पर फिश या चिकन शामिल होता है।

और पढ़ें - दुबई में खरीदी 16 करोड़ की Yacht, R माधवन के पास कई लग्जरी कार और सुपरबाइक्स

मां के हाथ का खाना ही है पहली पसंद

सलमान खान बाहर का खाना लगभग नहीं खाते। उनके ट्रेनर के मुताबिक, चाहे उनके सामने कितने भी शानदार व्यंजन क्यों न रख दिए जाएं, वह हमेशा अपनी मां के हाथ का बना खाना ही खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनका ज्यादातर भोजन घर पर तैयार होता है, जिसमें साफ-सुथरी और बैलेंस्ड सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।सलमान खान किसी एक फूड ग्रुप को पूरी तरह छोड़ने में विश्वास नहीं रखते। वह लगभग हर चीज खाते हैं, लेकिन पोर्टियन कंट्रोल का सख्ती से पालन करते हैं। उनकी प्लेट में चावल की मात्रा सीमित रहती है। सब्जियों की मात्रा अधिक होती है। सलाद हर मील का अहम हिस्सा होता है। जब किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग होती है, तब वह करीब दो महीने पहले से अपनी कैलोरी और भोजन की मात्रा कम करना शुरू कर देते हैं। शूट खत्म होने के बाद वह फिर सामान्य संतुलित डाइट पर लौट आते हैं।

View post on Instagram

सप्ताह में एक दिन Cheat Meal भी जरूरी

फिटनेस का मतलब पसंदीदा चीजों से पूरी तरह दूरी बनाना नहीं है। सलमान खान सप्ताह में एक दिन Cheat Meal जरूर लेते हैं। हालांकि उस दिन भी वह अपनी कुल कैलोरी पर नियंत्रण रखते हैं और लगभग 2000 कैलोरी के भीतर ही रहते हैं। उन्हें खास तौर पर बिरयानी बेहद पसंद है। जन्मदिन, त्योहार या किसी खास मौके पर वह अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

और पढ़ें - शहनाज गिल का 3BHK मुंबई हाउस, मिनिमलिस्ट तरीके से किया होम डेकोर, देखें इनसाइड फोटोज

60 की उम्र में भी दमदार वर्कआउट

सलमान खान का वर्कआउट बेहद अनुशासित और हाई-इंटेंसिटी वाला माना जाता है। उनके ट्रेनर के मुताबिक, वह पुराने दौर की Giant Set बॉडीबिल्डिंग तकनीक अपनाते हैं। जैसे-

  • चेस्ट के लिए करीब 10 अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। 
  • Incline Press 
  • Push-ups 
  • Chest Fly और कई अन्य वेरिएशन लगातार करते हैं।

सबसे खास बात यह है कि वह एक एक्सरसाइज खत्म करते ही बिना आराम किए दूसरी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। उन्हें केवल एक मशीन से दूसरी मशीन तक जाने के दौरान ही थोड़ा-बहुत आराम मिलता है।

Heavy Weight नहीं, Volume Training पर फोकस

सलमान खान बहुत भारी वजन उठाने की बजाय Volume Training को प्राथमिकता देते हैं। उनका वर्कआउट हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) की तरह होता है, जिसमें लगातार मूवमेंट बनी रहती है और बीच-बीच में केवल पानी पीने के लिए छोटा ब्रेक लिया जाता है। सलमान खान की फिटनेस किसी जादू का परिणाम नहीं, बल्कि साल की डिसीप्लीन लाइफस्टाइल का नतीजा है। घर का पौष्टिक भोजन, सीमित मात्रा में खाना, नियमित वर्कआउट, पर्याप्त सब्जियां और सलाद, साथ ही सप्ताह में एक संतुलित चीट मील—यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज है।