Aishwarya Rai Most Controversial Kiss: वो किस सीन, जिसके लिए ऐश्वर्या राय को मिले कानूनी नोटिस!

Published : Apr 26, 2026, 11:00 AM IST

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो भले ही फ़िल्में ना कर रही हों, लेकिन हमेशा ट्रेंड में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने विवादित Kiss Scene पर बात की थी, जिसके लिए उन्हें कानूनी तक नोटिस मिले थे।

PREV
16
Aishwarya Rai Throwback Interview ने मचाई सनसनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का साल 2012 का एक इंटरव्यू अक्सर चर्चा में आ जाता है। यह इंटरव्यू उन्होंने डेली मेल को दिया था, जिसमें उन्होंने अपने करियर के सबसे विवादित Kiss सीन को लेकर खुलकर बात की थी।

26
Kiss सीन से असहज थीं ऐश्वर्या राय

इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने साफ कहा था कि वे Kiss सीन करने में सहज नहीं थीं। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। उनके लिए ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन करना हमेशा एक कठिन फैसला रहा।

36
Dhoom 2 बना सबसे बड़ा विवाद

जब ऐश्वर्या ने 'धूम 2' में ऋतिक रोशन के साथ Kiss सीन किया तो यह बड़ा मुद्दा बन गया। ऐश्वर्या ने बताया, “जब मैंने ‘धूम 2’ में ऐसा किया तो यह टॉपिकल इश्यू बन गया। आपको हैरत होगी, लेकिन मुझे देश भर से कई लोगों के कानूनी नोटिस मिले थे।”

46
ऐश्वर्या राय के फैन्स का गुस्सा, कहा- आप आइकॉनिक हैं

ऐश्वर्या ने बताया कि नोटिस में लिखा था, “आप आइकॉनिक हो। हम अपनी लड़कियों को आपका उदाहरण देते हैं। आपने अपनी जिंदगी अनुकरणीय तरीके से जी है। आप स्क्रीन पर यह करने में सहज नहीं हैं तो आपने ऐसा क्यों किया?” यह रिएक्शन उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था।

56
इंडियन कल्चर Vs सिनेमा पर ऐश्वर्या राय का नज़रिया

ऐश्वर्या राय ने कहा था, “मैं तो बस एक एक्टर हूं, जो अपना काम कर रही है… लेकिन सार्वजनिक रूप से प्यार जताना आज भी इंडियन कल्चर में उतना कॉमन नहीं है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि बॉलीवुड में गानों की वही भूमिका है, जो वेस्टर्न फिल्मों में Kiss सीन की है।

66
ऐश्वर्या राय की फिल्म 'धूम 2' के बारे में

फिल्म ‘धूम 2’को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था और संजय गढ़वी ने इसे डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। भारत में फिल्म ने 81.01 करोड़ और दुनियाभर में 149.08 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories