Bhooth Bangla बनी अक्षय कुमार की 20वीं 100 करोड़ी फिल्म, जानें पहली कौन सी थी?

Published : Apr 26, 2026, 10:36 AM IST

अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में है। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। बता दें कि भूत बंगला ने इंडिया में नेट 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मल्टी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं।

PREV
16
भूत बंगला अक्षय कुमार की 20वीं 100 करोड़ी फिल्म

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। बता दें कि हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला उनकी 20वीं 100 करोड़ फिल्म है। आइए, जानते हैं बाकी फिल्मों के बारे में...

26
अक्षय कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन सी?

अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्मों का सिलसिला हाउसफुल 2 से शुरू हुआ था। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 116 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके डायरेक्टर साजिद खान थे।

ये भी पढ़ें... Eid 2027 Big Clash: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे बॉलीवुड-साउथ के 2 दिग्गज, कौन मारेगा बाजी?

36
अक्षय कुमार ने कितनी फिल्में हुई 100 करोड़ी

अक्षय कुमार की इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की संख्या की बात करें तो ये 20 तक पहुंच गई है। अक्षय बॉलीवुड के पहले एक्टर है, जिनकी 20 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।

46
अक्षय कुमार की 100 करोड़ी फिल्मों के नाम

अक्षय कुमार की 100 करोड़ी की बात करें तो इसमें राउडी राठौड़ (133 करोड़), हॉलीडे (113 करोड़), एयरलिफ्ट (129 करोड़), हाउसफुल 3 (109 करोड़), रुस्तम (128 करोड़), जॉली एलएलबी 2 (117 करोड़), टॉयलेट एक प्रेम कथा (134.25 करोड़), गोल्ड (105 करोड़), 2.0 (189 करोड़) हैं।

56
अक्षय कुमार की ये फिल्में भी 100 करोड़ क्लब में

अक्षय कुमार की केसरी (154.42 करोड़), मिशन मंगल (203 करोड़), हाउसफुल 4 (208.50 करोड़), गुड न्यूज (205.14 करोड़), सूर्यवंशी (196 करोड़), ओएमजी 2 (150 करोड़), स्काई फोर्स, (134.93 करोड़) हाउसफुल 5 (198.41 करोड़) और जॉली एलएलबी 3 (100.85 करोड़) भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।

66
2026 में कितनी फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे 2026 में वे वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आएंगे। उनके पास कुछ फिल्में भी जो 2027 तक रिलीज हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें... Mahavatar Cinematic Universe की 6 अपकमिंग फिल्में, एक 2027 तो आखिरी 2037 में आएगी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories