bhooth Bangla से पहले अक्षय कुमार ने कब-कब किया डबल रोल? सिर्फ दो फ़िल्में हुईं हिट!

Published : Apr 26, 2026, 08:30 AM IST

अक्षय कुमार ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर डबल रोल में वापसी की है। 'भूत बंगला' में अक्षय ने दोहरी भूमिका निभाई है। प्रियदर्शन निर्देशित इस मूवी से पहले वे 7 बार डबल रोल कर चुके हैं। ये हैं अक्षय कुमार के डबल रोल वाली फ़िल्में और उनका बॉक्स ऑफिस पर हाल...

PREV
18
'भूत बंगला' (2026)- पिता-पुत्र के रोल में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 'भूत बंगला' में पिता माधव आचार्य और बेटे अर्जुन आचार्य का रोल कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हिट होने की ओर आगे बढ़ रही है।

28
'जय किशन' (1994) — फीकी शुरुआत

'जय किशन' में अक्षय कुमार ने जय और किशन नाम के जुड़वां भाइयों का रोल निभाया। पिता की हत्या के बाद दोनों बिछड़ जाते हैं। जय अंधा होता है और बदला लेने के लिए भाई को खोजता है। फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कमजोर रहा।

38
'अफलातून' (1997) — हमशक्ल का खेल फेल

'अफलातून' में अक्षय ने राजा और रॉकी के डबल रोल निभाए। एक छोटा चोर और दूसरा खतरनाक अपराधी। कहानी में ट्विस्ट और ब्लैकमेलिंग का खेल दिखाया गया, लेकिन दर्शकों को फिल्म खास पसंद नहीं आई और यह फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Actress Tabu का असली नाम क्या, पिता का सरनेम क्यों नहीं लगातीं साथ?

48
‘8x10 तस्वीर’ — सुपरपावर भी नहीं बचा पाई

8x10 Tasveer में अक्षय ने जुड़वां भाइयों जय और जीत का किरदार निभाया। जय के पास तस्वीरों से अतीत देखने की शक्ति होती है और वह पिता की मौत की गुत्थी सुलझाने निकलता है। दिलचस्प कॉन्सेप्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

58
'खिलाड़ी 420' (2000) — ट्विस्ट भरी कहानी, लेकिन नाकाम

'खिलाड़ी 420' में अक्षय ने देव और आनंद मल्होत्रा का रोल किया। एक खतरनाक इंसान और दूसरा उसके जैसा दिखने वाला भाई। शादी, धोखा और मर्डर के ट्विस्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

68
'राउडी राठौर' (2012) — करियर का टर्निंग पॉइंट

'राउडी राठौर' में अक्षय ने चोर शिवा और ईमानदार पुलिस अफसर विक्रम सिंह राठौर का रोल निभाया। जब दोनों की दुनिया टकराती है, तो कहानी नया मोड़ लेती है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और डबल रोल में अक्षय को नई पहचान मिली।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

78
'खिलाड़ी 786' (2012) — हल्की-फुल्की हिट

'खिलाड़ी 786' में अक्षय ने बहत्तर सिंह और तेहत्तर सिंह के किरदार निभाए। दोनों भाइयों की मजेदार केमिस्ट्री और कॉमिक अंदाज दर्शकों को पसंद आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।

88
'हाउसफुल 4' (2019) — डबल रोल में बड़ी सफलता

'हाउसफुल 4' में अक्षय ने वर्तमान और पिछले जन्म के दो किरदार निभाए—हैरी और राजकुमार बाला देव सिंह। पुनर्जन्म पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सुपरहिट रही।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories