शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन

Published : Aug 25, 2026, 10:10 AM IST
aishwarya rai shah rukh khan rift salman khan

सार

ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के रिश्ते में ‘चलते-चलते’ के दौरान खटास आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान से जुड़े विवाद के बाद ऐश्वर्या फिल्म से बाहर हुईं और शाहरुख से दूरी बढ़ी।

बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा आज भी वक्त-वक्त पर वायरल होता रहता है। ऐक दौर था जब शाहरुख खान और ऐश्वर्या की ऑस्क्रीन जोड़ी हिट थी। दोनों ने ‘मोहब्बतें’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन साल 2003 में फिल्म ‘चलते-चलते’ मूवी से जुड़ा एक विवाद उनके रिश्ते में खटास की वजह बन गया।

‘चलते-चलते’ से शुरू हुआ विवाद

‘चलते-चलते’ शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही थी और फिल्म में ऐश्वर्या राय को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया था। हालांकि, शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या के तत्कालीन बॉयफ्रेंड सलमान खान से जुड़ा विवाद सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान फिल्म के सेट पर पहुंचे और वहां उनके बीच झगड़े हुए, जिससे शूटिंग प्रभावित हुआ। जिसके बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या को हटाकर रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की 'द मॉन्स्टर' की कहानी का हुआ खुलासा?, जानें किस रोल में दिखेंगे 'भाई जान'

ऐश्वर्या ने सालों बाद क्या कहा था?

इस घटना के बाद ऐश्वर्या और शाहरुख के बीच दूरी की खबरें सामने आईं। सालों बाद एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्हें कुछ फिल्मों से अचानक बाहर कर दिया गया था और उन्हें इसकी कोई साफ वजह नहीं बताई गई। उन्होंने कहा था कि उस समय ऐसी कुछ फिल्मों की चर्चा थी, जिनमें उन्हें शाहरुख के साथ काम करना था, लेकिन बाद में वे प्रोजेक्ट नहीं हुए।

वहीं, शाहरुख खान ने भी बाद में इस मामले पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद किसी अदाकारा को उसकी गलती के बिना बदलना उनके लिए दुखद था। उन्होंने ऐश्वर्या को अपना अच्छा दोस्त भी बताया था।

सलमान खान कैसे बने इस पूरे विवाद की कड़ी?

ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान चर्चा में आया था। दोनों का रिश्ता बाद में खत्म हो गया। ‘चलते-चलते’ के सेट पर सलमान से जुड़ा विवाद उसी दौर का बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना ने शाहरुख और सलमान की दोस्ती में भी दरार पैदा कर दी थी।

शाहरुख और सलमान इससे पहले दोस्त रह चुके थे और साथ में ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 2003 के विवाद के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आई, हालांकि 2004 में फराह खान की शादी से जुड़े समारोह में दोनों के बीच सुलह की खबरें आई थीं।

फिर 2008 में दोबारा हुआ था बड़ा विवाद

शाहरुख और सलमान की दोस्ती बाद में फिर चर्चा में आई। साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच कथित तौर पर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे। इस दौरान ऐश्वर्या से जुड़ा एक कथित कमेंट भी विवाद की वजहों में बताया गया था। हालांकि आज के डेट में शाहरुख, सलमान अच्छे दोस्त हैं। ऐश्वर्या की बॉन्डिंग भी शाहरुख खान के साथ अच्छी है।

और पढ़ें; 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी'... कंगना रनौत का कृति सेनन पर इस बात को लेकर फूटा गुस्सा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी'... कंगना रनौत का कृति सेनन पर इस बात को लेकर फूटा गुस्सा
'बंटवारा 1947' का BO पर खेल ख़त्म, 11वें दिन 40 लाख रुपए भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म