कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर विवाद बढ़ गया है। उनके ब्रालेट लुक पर एक्ट्रेस कंगना रनौत और सुजैन बर्नर्ट ने सवाल उठाए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने विज्ञापन को लेकर नाराजगी जताई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड को लेकर सुर्खियों में हैं। एडवर्टाइजमेंट में कृति इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। ऐड में वह अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखती हैं। उनके इस लुक को देखकर ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स नाराज दिखें, बल्कि इस विवाद में कंगना रनौत भी कूद पड़ीं। आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

कंगना रनौत ने कृति के ऐड पर क्या कहा?

कृति सेनन के ऐड में राखी का रस्म दिखाने और ड्रेस को लेकरकंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राय रखीं। उन्होंने कहा कि आज के महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के ऑप्शन हैं। यह उनके लिए एक शानदार वक्त है। हमारा कबर्ड तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं। अदाकारा ने आगे कहा,

'आज की महिला एक ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेसेज से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप अपने भाई की कलाई पर राखी बिकिनी/अंडरगारमेंट्स पहनकर क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने ऑप्शन हैं, वे कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब और असहज करने वाला लगता है।'

सुजैन बर्नर्ट ने भी जाहिर की नाराजगी

जर्मनी में पली-बढ़ी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक 'लिबरल' सोच के बावजूद उन्हें यह ऐड गलत लगा। उनके मुताबिक रक्षाबंधन गहरे मायने रखने वाला खूबसूरत त्योहार है, जबकि विज्ञापन का अंदाज उन्हें पार्टी जैसा लगा। सुजैन ने आगे कहा कि

‘उन्होंने खुद राखी बांधी है और इस मौके पर सज-धजकर तैयार होने के बजाय सहज कपड़े पहनना पसंद किया। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञापन युवाओं को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए त्योहारों को दिखाने के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है।’

Scroll to load tweet…

और पढ़ें:कियारा आडवाणी-तारा सुतारिया संग बोल्ड सीन्स पर यश ने तोड़ी चुप्पी, Toxic को ऐसे किया डिफेंड

क्या बोलें सोशल मीडिया यूजर

वहीं, सोशल मीडिया यूजर को भी कृति सेनन के इस ऐड से शिकायत हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि विज्ञापन में पूजा की थाली और तिलक जैसे पारंपरिक रस्मों को क्यों नहीं दिखाया गया। कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर भी आपत्ति जताई और इसे त्योहार की भावना से अलग बताया।

इसे भी पढ़ें: OTT Release August Week: ओटीटी रिलीज हो रहीं 25 मूवी और वेब सीरीज, अगस्त आखिरी वीक की धमाकेदार लिस्ट