
अजय देवगन की मोस्ट कॉमेडी फिल्म धमाल 4 को देखने के लिए हर कोई बेताब है। फिल्म से जुड़ी अपडेट आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी बीच डायरेक्टर इंदर कुमार की इस फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि कुछ ही देर पहले मेकर्स ने फिल्म के चार नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिनमें फिल्म की पूरी गैंग अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रही है। पोस्टर्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, फिल्म की फाइनल रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई हैं। आइए, पढ़ते हैं मूवी से जुड़ी पूरी डिटेल...
अजय देवगन एक बार फिर अपने कॉमेडी जोनर में नजर आएंगे। उनकी फिल्म धमाल 4 काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे, तो मूवी से जुड़ी जानकारियां वक्त-वक्त पर सामने आती रहती हैं, लेकिन मंगलवार को मेकर्स ने फैन्स को जबरदस्त तोहफा दिया। मूवी मेकर्स ने एक के बाद एक फिल्म से जुड़े 4 मजेदार पोस्ट शेयर किए। पोस्टर रिवील होते ही सोशल मीडिया पर छा गए और फैन्स इनपर दनादन कमेंट्स कर रहे हैं। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर किया है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि संजय मिश्रा उनकी पीठ पर लदे हुए हैं। दूसरे पोस्टर में रितेश देशमुख एक पहाड़ से उल्टे लटकते नजर आ रहे और उनकी हालत काफी खराब दिख रही हैं। एक अन्य पोस्टर में अरशद वारसी, संजीदा शेख और जावेद जाफरी केकड़ों के बीच फंसे दिख रहे हैं। तीनों ही गर्दन तक रेत में गढ़े दिख रहे हैं। चौथे पोस्टर रवि किशन सिर पर ऑक्टोपस लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- मुझे इस फिल्म में असरानी जी और आशीष की केमिस्ट्री की कमी खलेगी। एक ने पूछा- संजय दत्त कहां हैं? एक अन्य ने पूछा- फिल्म में क्या अजय देवगन और संजय मिश्रा विक्रम बेताल बने है? इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।
ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle Trailer: इस दिन आएगा अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर
आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 की रिलीज 2-4 बार चेंज हो चुकी है। पहले मेकर्स फिल्म को 3 जुलाई को रिलीज करने वाले थे, लेकिन 26 जून को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल रिलीज हो रही है, इसलिए उन्होंने डेट चेंज कर दी। फिर 17 जुलाई को रिलीज करने की सोची, लेकिन ये भी पोस्टपोन कर दी। अब फाइनल डेट सामने आ गई हैं। बता दें कि फिल्म 10 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि ये एक कम्प्लीट फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है और 2026 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म धमाल 4 एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन लीड रोल में हैं। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं। बता दें कि ये धमाल फ्रेंचाइदी की चौथी फिल्म है। इसकी पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही।
ये भी पढ़ें... 26 साल में 5 HIT देने वाली अमीषा पटेल की संपत्ति है चौंकाने वाली, गजब का कार कलेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।