अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म रेड की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं। 2018 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता थे। ये एक क्राइम थ्रिलर थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की सक्सेस पर इसका सीक्वल और रीमेक दोनों बने।
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म रेड 2018 में रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर मूवी में हर पल सस्पेंस था। देखने वालों की सांसे पूरी फिल्म में ऊपर-नीचे होती रही। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना भयानक था कि किसी को यकीन नहीं हुआ।
26
रियल स्टोरी पर बेस्ड थी फिल्म रेड
अजय देवगन की फिल्म रेड 80 के दशक में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा सरदार इंदर सिंह पर की गई वास्तविक आयकर छापेमारी पर बेस्ड थी, जो भारतीय इतिहास की सबसे लंबी छापेमारी होने के कारण अन्य फिल्मों से अलग थी।
फिल्म रेड आईआरएस अधिकारी अमाय पटनायक पर केंद्रित थी। वो अपनी पत्नी मालिनी के साथ खुशी से रहते हैं। एक दिन उन्हें सीतागढ़ के डॉन रामेश्वर सिंह (ताऊजी) द्वारा जमा किए गए काले धन के बारे में एक गुमनाम सूचना मिलती है। अमाय और उनकी टीम प्लानिंग बनाकर सीतागढ़ जाते हैं और वहां उन्हें रामेश्वर के परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिर टीम को एक गुमनाम खत मिलता है, जिसमें एक नक्शा होता है, जिससे घर में धन की जगह का पता चलता है। अमाय और टीम करोड़ों रुपए की संपत्ति खोजने के लिए दीवारें, छतें, सीढ़ियां और पुराने गोदाम तोड़ते हैं।
46
फिल्म रेड का क्लाइमैक्स
फिल्म रेड में आगे दिखाया कि चौथे दिन रामेश्वर अपने गुंडों और स्थानीय लोगों को अमाय और उसके साथियों को मारने के लिए भेजता है। लंबी लड़ाई होती है और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया जाता है। वो अमाय से उसके मुखबिर की पहचान पूछता है। अमाय जानकारी देने से मना कर देता है। बाद में पता चलता है कि रामेश्वर की सबसे छोटी बहू ही मुखबिर थी। वो और उसका प्रेमी रामेश्वर से बदला लेना चाहते थे क्योंकि रामेश्वर ने उसे एक राजनीतिक सौदे के तहत अपने बेटे से शादी करने के लिए मजबूर किया था।
56
कितना था फिल्म रेड का बजट-कलेक्शन
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने फिल्म रेड को 40 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 153.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, भूषण कुमार, गौरव नंदा, कृष्ण कुमार दुआ थे। फिल्म को वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और इरोस इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया गया था।
66
फिल्म रेड की रीमेक और सीक्वल
अजय देवगन की फिल्म रेड का तेलुगु में मिस्टर बच्चन नाम से रीमेक बनाया गया था। इसमें रवि तेजा लीड रोल में थे और इसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, फिल्म डिजास्टर रही। मूवी 2024 में आई थी। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 13.80 करोड़ कमाए थे। 2025 में फिल्म का रेड 2 नाम से सीक्वल बना। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर लीड रोल में थे। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 243.06 करोड़ का कारोबार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।