‘बहू को दबाने की कोशिश मत करो, अपने बेटे को समझाओ’, अकांक्षा चमोला का Video में देखें करारा जवाब

Published : Sep 11, 2026, 10:24 AM IST
Akanksha chamola

सार

अकांक्षा चमोला ने शादी के बाद पढ़ी-लिखी महिलाओं को दबाने और बढ़ते तलाक के मामलों पर खुलकर बात की। जानें उन्होंने लड़कों की परवरिश और नारी शक्ति पर क्या कहा।

शादी के बाद पढ़ी-लिखी लड़की की पहचान और उसके सपनों को दबाना बिल्कुल गलत है। बढ़ते तलाक के मामलों के बीच एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला ने महिलाओं की आजादी और रिश्तों में बराबरी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला आत्मनिर्भर है, तो उसे दोष देने के बजाय लड़कों को रिश्ते निभाने और ऐसी महिलाओं को समझने के लिए तैयार करना चाहिए। अकांक्षा ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके घर में मां ही हर बड़े फैसले में सबसे आगे रही हैं। जानिए आखिर क्या कहा एक्ट्रेस ने।

लड़कों को मैच्योर होने की है जरूरत

अगर आप महिला को ब्लेम कर रहे हो कि महिला बहुत ज्यादा इंडिपेंडेंट हो गई है या उसको रिश्तों की कदर नहीं, तो आपको अपने लड़के को समझाने की जरूरत है। अकांक्षा आगे कहती हैं कि लड़कों के पैरेंट्स को समझना चाहिए कि उनका बेटा इंडिपेंडेंट लड़की को संभालने के काबिन नहीं है। अगर आप खुले दिमाग के हैं, तो ही मैच्योर औरतों को संभाल सकेंगे।

पैरेंट्स लड़कों को सिखाएं डीलिंग

आगे अकांक्षा कहती हैं कि पेरेंट्स लड़कियों को तो पढ़ा रहे हैं लेकिन लड़कों को नहीं समझा रहे हैं कि कैसे पढ़ी-लिखी लड़की को हैडिंल करना है। पहले जमाने की तरह अब पढ़ी-लिखी महिलाओं को दबाकर रखना पॉसिबल नहीं है।

और पढ़ें: 9/11 Attack: 25 साल पहले हुए आतंकी हमले पर बनीं 10 फिल्में-डॉक्यूमेंट्री, शाहरुख की मूवी भी शामिल

मेरे घर में मां ही सबकुछ

अकांक्षा इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि उनके घर में सभी लोग वर्किंग थे। एक्ट्रेस अपने घर को मैट्रिआर्कल फैमिली बताती हैं, जहां मां की बात ही आखिरी शब्द माना जाता था। मम्मी जो बोल दें, वहीं बात मानी जाती है। यहां तक की घर से लेकर जायदाद तक मम्मी के नाम पर है। अकांक्षा आगे ये भी जोड़ती हैं कि मेरी मम्मी ने ही सबकुछ कमाया है।

राजा-रानी के जमाने से लें प्रेरणा

अकांक्षा अपनी बात रखते हुए कहती हैं आप पहले के समय के राजा रानी को देखें। अगर राजा की मृत्यु हो जाती थी, तो रानी ही बच्चों को संभाती और फिर राजा बनाती है। ब्रिटिश लोगों के आने के बाद भारत में महिलाओं की स्थिति कमजोर हो गई।

और पढ़ें: Toxic Box Office Day 16: आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप बनी यश की 'टॉक्सिक'? इतने करोड़ भी हुआ पहुंचना मुश्किल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Box Office Day 16: आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप बनी यश की 'टॉक्सिक'? इतने करोड़ भी हुआ पहुंचना मुश्किल
9/11 Attack: 25 साल पहले हुए आतंकी हमले पर बनीं 10 फिल्में-डॉक्यूमेंट्री, शाहरुख की मूवी भी शामिल