Toxic Box Office Day 16: आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप बनी यश की 'टॉक्सिक'? इतने करोड़ भी हुआ पहुंचना मुश्किल

Published : Sep 11, 2026, 09:54 AM IST
Toxic Box office collection day 16

सार

यश की 'टॉक्सिक' ने 101 करोड़ की ओपनिंग के बाद बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 339 करोड़ के करीब है। बजट के अनुमान के चलते इसे 'आदिपुरुष' से बड़ी फ्लॉप बताया जा रहा है।

यश की जिस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही थी, उसकी कमाई अब काफी धीमी पड़ गई है। 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) ने रिलीज के पहले दिन करीब 101 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार नीचे जाती गई। अब 16वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और आंकड़ा फिल्म की मौजूदा हालत साफ बता रहा है। गुरुवार को ‘Toxic’ ने भारत में करीब 39 लाख रुपये नेट कमाए। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 248.24 करोड़ रुपये हो गया है।

16वें दिन सिर्फ 39 लाख रुपये कमाए

Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 16वें दिन ‘Toxic’ ने भारत में 934 शोज से करीब ₹0.39 करोड़ यानी 39 लाख रुपये नेट कमाए। यह 15वें दिन की 60 लाख रुपये की कमाई से करीब 35 फीसदी कम है। यानी दूसरे हफ्ते के बाद फिल्म की रफ्तार और धीमी हो गई है। 16वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का इंडिया नेट ₹248.24 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹296.29 करोड़ हो गया है। वहीं ओवरसीज में फिल्म ने अब तक ₹43.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹339.79 करोड़ पहुंच गया है।

350 करोड़ का आंकड़ा भी मुश्किल?

'टॉक्सिक' के सामने अब सबसे बड़ा सवाल 350 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार करना है। फिल्म अभी करीब ₹339.79 करोड़ पर है, यानी 350 करोड़ तक पहुंचने के लिए उसे लगभग ₹10.21 करोड़ और कमाने होंगे। लेकिन 16वें दिन सिर्फ 39 लाख रुपये की भारतीय कमाई को देखते हुए यह लक्ष्य आसान नजर नहीं आता। हालांकि फिल्म की विदेशी कमाई और आने वाले दिनों के कलेक्शन से तस्वीर बदल सकती है।

और पढ़ें: Toxic Box Office Day 15: धीमी रफ्तार फिर भी टॉक्सिक ने कमाया ₹339 करोड़, जानें 15वें दिन की कमाई

पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा, फिर इतनी बड़ी गिरावट

'टॉक्सिक' की कहानी में सबसे चौंकाने वाली बात इसकी ओपनिंग और उसके बाद आई गिरावट है।

  • पहले दिन फिल्म की कमाई-₹101.10 करोड़
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई-₹37.65 करोड़
  • पहले हफ्ते फिल्म की नेट कमाई-₹239.30 करोड़
  • 16वें दिन मूवी की कमाई- 39 लाख रुपए

क्या ‘Toxic’ Adipurush से बड़ी फ्लॉप है?

यही सवाल इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। 'टॉक्सिक' के बजट को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। आधिकारिक बजट सार्वजनिक नहीं है, इसलिए फिल्म के नुकसान को लेकर किसी एक आंकड़े को अंतिम नहीं माना जा सकता। Hindustan Times की रिपोर्ट में ट्रेड अनुमानों के आधार पर फिल्म को संभावित रूप से ‘आदिपुरुष' से बड़ी फ्लॉप बताया गया है। बता दें कि प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ने दुनिया भर में कुल लगभग ₹350 से ₹392 करोड़ की कमाई की थी।

यश की चार साल बाद हुई थी वापसी

'टॉक्सिक' यश के लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म थी। ‘KGF: Chapter 2’ के बाद यह उनकी अगली बड़ी रिलीज थी और करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी हुई।फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आई हैं।

और पढ़ें: Ghamasaan Movie Review: डाकू बने अरशद वारसी का खौफ, लेकिन कहानी में यहां रह गई कमी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

9/11 Attack: 25 साल पहले हुए आतंकी हमले पर बनीं 10 फिल्में-डॉक्यूमेंट्री, शाहरुख की मूवी भी शामिल
Ghamasaan Movie Review: डाकू बने अरशद वारसी का खौफ, लेकिन कहानी में यहां रह गई कमी