यश की ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार 15वें दिन 20% धीमी हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में ₹339.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब नजर 350 करोड़ के आंकड़े पर है।

तमाम कोशिशों के बावजूद भी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बावजूद इसके यश की मूवी ने 339. 32 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है और अब नजर 350 करोड़ की तरफ है। कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया से सजी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन कितनी कमाई की, आइए बताते हैं।

15वें दिन कितनी हुई कमाई?

तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘टॉक्सिक’ की कमाई में 15वें दिन करीब 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। फिल्म का कन्नड़ वर्जन अब भी इसकी कमाई में सबसे आगे रहा। ‘टॉक्सिक’ ने 15वें दिन भारत में ₹0.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह 14वें दिन की ₹0.75 करोड़ की कमाई से करीब 20% कम है। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹247.85 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹295.82 करोड़ हो गया है।

डे वाइज 'टॉक्सिक मूवी की कमाई कितनी रही?

Day 1- ₹101.10 करोड़

Day 2 -₹37.65 करोड़

Day 3 -₹27.20 करोड़

Day 4- ₹25.15 करोड़

Day 5- ₹23.00 करोड़

Day 6- ₹7.65 करोड़

Day 7- ₹7.85 करोड़

Day 8- ₹5.45 करोड़

Day 9- ₹4.25 करोड़

Day 10- ₹1.75 करोड़

Day 11- ₹2.28 करोड़

Day 12- ₹2.42 करोड़

Day 13- ₹0.75 करोड़

Day 14- ₹0.75 करोड़

Day 15- ₹0.60 करोड़

₹339 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने 15वें दिन तक दुनियाभर में ₹339.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत की कमाई के साथ विदेशी बाजारों से हुई कमाई भी शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर गिरती रफ्तार के बावजूद फिल्म का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 340 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' बनी 2026 की 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, 34वें दिन 'आवारापन 2' को पछाड़ा

'टॉक्सिक' मूवी के फ्लॉप होने का कारण?

‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग बहुत ही शानदार रही। पहले दिन मूवी ने ₹101.10 करोड़ की शानदार कमाई की। लेकिन बाद में इसमें तेजी से गिरावट दिखी। लोगों को मूवी की कहानी काफी कंफ्यूजिंग लगी। इसके साथ ही मूवी में एडल्ट कंटेंट भी लोगों को पसंद नहीं आई। तीसरे हफ्ते में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी नई रिलीज से भी इसे कड़ी टक्कर मिली, जिससे शो और दर्शक दोनों कम हुए।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 6वें दिन भी मचाया भौकाल, बुधवार को कमाएं इतने करोड़, फिल्म पहुंचा 150 करोड़ के करीब