‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ने छठे दिन ₹12.30 करोड़ कमाए। फिल्म की कुल कमाई अब तेजी से ₹150 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल जारी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।
छठे दिन भी करोड़ों में कमाई
फिल्म के छठे दिन यानी बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने ₹12.30 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि शुरुआती दिनों के मुकाबले कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वीकडे में डबल डिजिट में कमाई करके मूवी ने अपनी पकड़ फिर से बना ली। बुधवार से पहले सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
6 दिन की मिर्जापुर द मूवी की कुल कमाई
6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भारत में अब तक करीब ₹164.43 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन ₹137.65 करोड़ है। वहीं विदेशों में फिल्म ने करीब ₹29 करोड़ का ग्रॉस कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹193.43 करोड़ पहुंच गया है और अब यह ₹200 करोड़ के आंकड़े से महज करीब ₹6.57 करोड़ दूर है।
और पढ़ें: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के 8 दमदार डायलॉग्स, अजय देवगन के आखिरी वाला कर देगा रोंगटे खड़े
पहले दिन से 6 दिन तक कितनी हुई कमाई
- Day 1-₹25.75 करोड़
- Day 2 -₹32.00 करोड़
- Day 3-₹36.00 करोड़
- Day 4-₹16.00 करोड़
- Day 5 -₹15.60 करोड़
- Day 6-₹12.30 करोड़
200 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म
‘मिर्जापुर द मूवी’ की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ अपनी ओपनिंग के दम पर नहीं चल रही, बल्कि वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। यही वजह है कि फिल्म के ₹200 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। मौजूदा ट्रैकिंग के मुताबिक फिल्म की दुनियाभर की कमाई इस आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है।
ओटीटी के बाद थिएटर में भी चला ‘मिर्जापुर’ का जादू
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की जबरदस्त लोकप्रियता का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिल रहा है। कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया जैसे किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार नजर आए हैं।
और पढ़ें: 'मुन्ना भैया' की वो खौफनाक शर्त, इतने रुपये के लिए खा गए थे जिंदा कीड़ा!
