32 साल की एक्ट्रेस फ्रीज कराए एग्स तो ऐसी हुई हालत, बोली- चल भी नहीं पा रही थी

Published : May 02, 2026, 10:10 AM IST

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने एग फ्रीजिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कम उम्र में लो AMH और आसपास के लोगों का प्रेग्नेंसी स्ट्रगल्स देखकर उन्होंने यह फैसला लिया। उनका अनुभव दर्दनाक लेकिन जागरूक करने वाला रहा।

PREV
17
आकांक्षा रंजन कपूर ने क्यों कराए एग फ्रीज?

आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में खुलकर बताया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग क्यों चुना। उन्होंने कहा, “दो हिस्सों में जवाब है। मेरे आसपास कई लोग प्रेग्नेंट हो रहे थे। सभी टेस्ट करा रहे थे और मुझे भी कहा गया कि ‘तुम अपना AMH टेस्ट कराओ।’” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने शरीर को लेकर बहुत सजग हूं—क्या खाती हूं, क्या पीती हूं और कितनी नींद लेती हूं।” यह सब देखकर उन्होंने अपनी फर्टिलिटी को लेकर गंभीरता से सोचना शुरू किया।

27
कम AMH लेवल ने बढ़ाई आकांक्षा की चिंता

आकांक्षा ने बताया, “मेरा AMH मेरी उम्र के हिसाब से काफी कम था।” Anti-Mullerian Hormone एक ऐसा टेस्ट है जो महिलाओं के एग काउंट और फर्टिलिटी को मापता है। उन्होंने कहा, “मेरे आसपास कई लोग प्रेग्नेंसी में दिक्कत झेल रहे थे, ज्यादातर मामलों में कारण भी साफ नहीं था। इन दोनों चीजों ने मिलकर मुझे सोचने पर मजबूर किया।”

37
यह डर नहीं, फ्यूचर के लिए इंश्योरेंस है : आकांक्षा

आकांक्षा ने कहा, “यह डर नहीं था, बल्कि समझ थी कि मुझे अपने भविष्य के लिए यह करना चाहिए। इसे आप एक तरह का इंश्योरेंस मान सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ में कोई तय गणित नहीं होता। हर महिला का शरीर अलग तरह से रिएक्ट करता है। यही वजह है कि उन्होंने समय रहते यह फैसला लिया, ताकि आगे चलकर उन्हें पछताना न पड़े।

47
आकांक्षा बोलीं-काश मैंने यह पहले किया होता

32 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग कराने पर आकांक्षा ने कहा, “आदर्श रूप से आपके एग्स 20s की शुरुआत या बीच में ज्यादा हेल्दी होते हैं। काश मुझे यह पहले पता होता।” उन्होंने माना कि उन्हें लगता है कि वह थोड़ा देर कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी यह कदम उठाना जरूरी था। उनका कहना है, “मैं बस अपनी लाइफ को सही तरीके से सेट करना चाहती थी।”

57
आकांक्षा रंजन कपूर के लिए दर्दनाक रहा पूरा प्रोसेस

आकांक्षा ने अपने अनुभव को बेहद कठिन बताया। उन्होंने कहा, “फिजिकली मुझे बहुत दर्द हुआ। मैं सीधा खड़ी भी नहीं हो पा रही थी, ऐसा लगता था जैसे पेट में बड़ा गुब्बारा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे रोज इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे। 2-3 दिन तक तो मैं चल भी नहीं पा रही थी। यह पीरियड पेन जैसा नहीं था, बल्कि भारीपन और सूजन जैसा अजीब डिस्कम्फर्ट था।” इस दौरान हार्मोनल बदलावों ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया।

67
इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया अनुभव

मार्च में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “कल मैंने अपने एग्स फ्रीज किए!! मैंने सोचा नहीं था कि इसे शेयर करूंगी, लेकिन आज सही दिन लगा।” उन्होंने आगे लिखा, “महिला शरीर असाधारण है। पिछले दो हफ्ते बेहद इंटेंस थे—रोज मोटे इंजेक्शन, हार्मोन, सूजन, मूड स्विंग्स, स्कैन, दवाइयां और आखिर में सर्जरी।” उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं—महिलाएं वाकई कमाल की होती हैं… और मैं अपने शरीर की क्षमता देखकर हैरान हूं।”

77
कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर

मुंबई में पैदा हुईं और अमेरिका में रह रहीं आकांक्षा रंजन कपूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों माध्यमों में काम किया है। वे हिंदी में 'गिल्टी', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'जिगरा' जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। उन्होंने 'रे' और 'ग्राम चिकित्सालय' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories