Video: भोजपुरी हसीना संग अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके, वेलकम टू द जंगल के नए गाने ने मचाया बवाल

Published : May 25, 2026, 01:34 PM IST
akshay kumar akshara singh bhojpuri song ghis ghis ghis released from film welcome to jungle watch video

सार

Welcome To The Jungle New Song: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट्स अक्षय आए दिन शेयर कर रहे हैं। फैन्स भी इस फिल्म का टीजर आउट होने के बाद से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने एक और धमाका करते हुए फिल्म का नया गाना रिलीज किया है, जो भोजपुरी में है। 

Akshay Kumar Welcome To The Jungle New Song: अक्षय कुमार ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म के बाद अब उनकी मूवी वेलकम टू द जंगल सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में इसका जोरदार टीजर रिलीज किया गया था। इसके बाद मूवी का टाइटल ट्रैक सामने आया था। सोमवार को अक्षय ने फैन्स को जबरदस्त गिफ्ट दिया और फिल्म का दूसरा गाना रिलीज किया, जो भोजपुरी में है। इस गाने में अक्षय एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे भोजपुरी फिल्मों की हसीना अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त ठुमके भी लगाते दिख रहे हैं। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार का Ghis Ghis Ghis Song आउट

अक्षय कुमार फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब वे भोजपुरी में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल का नया गाना सोमवार को रिवील किया, जो भोजपुरी भाषा में है। इस भोजपुरी गाने 'घिस घिस घिस..' में वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग जबरदस्त डांस करते हुए ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गाने के वायरल वीडियो में अक्षय मस्त-मौला बनकर डांस कर रहे हैं। गाने के बोल- तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से.. हैं। गाने को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- अगर आपकी जिंदगी थोडी़ ज्यादा ही घिस रही है तो माहौल बदलने का समय आ गया है #GhisGhisGhis. #WelcomeToTheJungle 26 जून को देखें अपने नजदीकी सिनेमाघरों में। फैन्स इस गाने पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?

अक्षय कुमार का भोजपुरी गाना देख क्या बोले लोग

फिल्म वेलकम टू द जंगल से सामने आया अक्षय कुमार का नया भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। लोग गाने को देखकर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देवेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा- अरे बाप रे अक्की का न देखा गया अवतार। अंशुमन नाम के यूजर ने लिखा- पुराना अक्षय वापस आ गया है। लव यू पाजी। जीके जायसवाल नाम के यूजर ने लिखा- अक्षय सर गर्दा उड़ा दिया। गुना सिंह नाम के यूजर ने लिखा- ये किस लाइन में आ गए अक्की पाजी, जबरदस्त। मधु कुमारी नाम की यूजर ने लिखा- क्या गाना है बार-बार देखने को दिल कर रहा है। मुनव्वर जैदी नाम के यूजर ने लिखा- बवाल मचा दिया आप दोनों ने। हालांकि, कुछ ने गाने को देखकर क्रिटिसाइज भी किया। मोहम्मद राशिद नाम के यूजर ने लिखा- अब कुछ नहीं कर पा रहे हो फिल्मों में तो फूहड़ गाने पर आ गए, भोजपुरी वैसे भी फूहड़ के लिए जाना था। एक ने लिखा- क्या बकवास सॉन्ग है, बॉलीवुड में लाकर भोजपुरी सॉन्ग भी बेकार कर दो। एक शख्स ने लिखा- बॉलीवुड में भोजपुरी सॉन्ग मत बजाओ, आपने कितना क्रिंज सॉन्ग बनाया है। इसी तह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karuppu Collection Day 10: 'करुप्पु' की जोरदार दहाड़, बीते 6 दिनों के मुकाबले की सबसे ज्यादा कमाई
Chand Mera Dil Collection Day 3 : ‘सैयारा’ ना बन पाई ‘चांद मेरा दिल’, फिर भी वीकेंड में कमाए करोड़ों