Chand Mera Dil Collection Day 3 : ‘सैयारा’ ना बन पाई ‘चांद मेरा दिल’, फिर भी वीकेंड में कमाए करोड़ों

Published : May 25, 2026, 11:46 AM IST
Chand Mera Din Day 3 Collection Report

सार

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत करते हुए ओपनिंग वीकेंड में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म ‘सैयारा’ जैसा तूफान नहीं ला सकी, लेकिन मौजूदा दौर में मिड बजट रोमांटिक फिल्मों के लिए यह प्रदर्शन राहतभरा माना जा रहा है। अब सभी की नजर फिल्म के मंडे टेस्ट पर टिकी है।

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म की तुलना पिछले साल की ब्लॉकबस्टर रोमांस ‘सैयारा’ से की जा रही है, लेकिन सीमित स्टार पावर और मिड बजट कैटेगरी के बावजूद इसका शुरुआती प्रदर्शन इंडस्ट्री के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है। अब असली परीक्षा सोमवार की कमाई से होगी, जो फिल्म का भविष्य तय करेगी।

'चांद मेरा दिल' में तीसरे दिन आई सबसे बड़ी छलांग

‘चांद मेरा दिल’ ने रविवार यानी तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है। इससे पहले फिल्म ने शनिवार को 3.75 करोड़ रुपए और ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 13.23 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक करीब 1.50 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 14.73 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : Drishyam Collection Day 4 : देश से ज्यादा विदेशों में छाई 'दृश्यम 3', कमाई पहुंची 150 CR के पास!

'चांद मेरा दिल' ‘सैयारा’ जैसी सनसनी नहीं बनी

'चांद मेरा दिल' की तुलना लगातार मोहित सूरी के निर्देशन वाली ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से की जा रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी उस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसके मुकाबले ‘चांद मेरा दिल’ की शुरुआत काफी छोटी रही। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा दौर में रोमांटिक फिल्मों का थिएटर में टिकना ही बड़ी बात है और इस लिहाज से फिल्म ने सम्मानजनक शुरुआत की है।

अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों से कितना पीछे 'चांद मेरा दिल'?

अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों की तुलना में ‘चांद मेरा दिल’ का ओपनिंग वीकेंड कमजोर नजर आता है। उनकी पिछली रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले तीन दिनों में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में 35 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘लाइगर’ जैसी फिल्मों ने भी शुरुआती तीन दिनों में इससे कहीं ज्यादा कमाई की थी। हालांकि उन फिल्मों में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े स्टार मौजूद थे। ‘चांद मेरा दिल’ पहली ऐसी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें अनन्या पांडे खुद प्रोजेक्ट की बड़ी फेस वैल्यू बनकर सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: लो आ गई 'जन नायगन' की रिलीज डेट? इस तारीख से थिएटर्स में देखें!

लक्ष्य के करियर के लिए क्यों अहम है फिल्म?

लक्ष्य के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘किल’ ने शुरुआती हफ्ते में जितनी कमाई की थी, लगभग उतना बिजनेस ‘चांद मेरा दिल’ ने सिर्फ ओपनिंग वीकेंड में कर लिया है। ट्रेड सर्किल्स का मानना है कि अगर फिल्म मंडे टेस्ट में टिक जाती है, तो यह लक्ष्य के करियर के लिए मजबूत मोमेंटम साबित हो सकती है।

2026 की फिल्मों के मुकाबले कहां खड़ी है ‘चांद मेरा दिल’?

इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों से ‘चांद मेरा दिल’ का ओपनिंग वीकेंड बेहतर रहा है। फिल्म ने ‘दादी की शादी’, ‘एक दिन’, ‘डाकू’, ‘तू या मैं’ और ‘अस्सी’ जैसी फिल्मों को शुरुआती कमाई में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ‘इक्कीस’, ‘बॉर्डर 2’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जैसी बड़ी फिल्मों के मुकाबले इसका प्रदर्शन काफी छोटा माना जा रहा है। फिलहाल इंडस्ट्री की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर पकड़ बनाए रख पाएगी या नहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

8000sqft में फैला है करन जौहर का बंगला, बेडरूम से लिविंग एरिया तक है आलीशान, 7 PHOTOS
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: कुछ की जेब जबदस्त भारी, कुछ को लाखों में निपटाया