मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में दुनियाभर में 141 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 63 करोड़ रुपए पार कर चुका है, जबकि ओवरसीज मार्केट में भी यह रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि चौथे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली।

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज किया और इंडिया नेट कलेक्शन 54 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। मलयालम सिनेमा की यह बड़ी फ्रेंचाइजी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि गल्फ, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद दर्शकों का फिल्म को लेकर क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चौथे दिन भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 13.95 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह तीसरे दिन के मुकाबले करीब 1.8 प्रतिशत ज्यादा है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 54.55 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपए हो चुका है। सबसे ज्यादा कमाई मलयालम वर्जन से हुई, जिसने अकेले रविवार को 11.75 करोड़ रुपए जुटाए। फिल्म को चौथे दिन देशभर में 5,270 शोज मिले, जो इसकी मजबूत डिमांड को दिखाता है।

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: लो आ गई 'जन नायगन' की रिलीज डेट? इस तारीख से थिएटर्स में देखें!

केरल में क्रेज, दूसरे राज्यों में भी शानदार प्रदर्शन

‘दृश्यम 3’ के लिए केरल सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। फिल्म ने सिर्फ केरल से चौथे दिन 9.70 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए। इसके अलावा कर्नाटक से 2.40 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से करीब 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन आया। तमिलनाडु ने भी 1.40 करोड़ रुपए का योगदान दिया। मलयालम वर्जन की ऑक्यूपेंसी बेहद मजबूत रही। दोपहर के शोज में 77.08 प्रतिशत और शाम के शोज में 78.83 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पक्ष में काम कर रहा है।

ओवरसीज मार्केट में 'दृश्यम 3' की रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी धमाल मचा रही है। चौथे दिन ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 13 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपए पहुंच गया है। गल्फ देशों, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141.34 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar की वो 6 फ़िल्में, जिनका सबको बेसब्री से इंतज़ार, लेकिन बनते-बनते बंद हो गईं!

स्टारकास्ट और कहानी फिर बनी सबसे बड़ी ताकत

जीतू जोसेफ निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के आइकॉनिक किरदार में लौटे हैं। उनके साथ मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन और कलाभवन शाजोन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ‘दृश्यम 3’ की कहानी एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के अंधेरे अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।