तमिल सुपरस्टार और मौजूदा तमिलनाडु मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महीनों से सेंसर में फंसी यह फिल्म अब जल्द थिएटर्स में दस्तक दे सकती है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म से जुड़ी नई हलचल ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।
सी. जोसेफ विजय के राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर फैंस का क्रेज लगातार बना हुआ है। यह फिल्म पहले जनवरी रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से अटक गई। अब अचानक कई टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की नई रिलीज डेट जून 19 दिखाई देने लगी है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि क्या विजय की आखिरी फिल्म आखिरकार थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है।

5 महीने से अटकी हुई है ‘जन नायगन’
एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायगन’ पिछले पांच महीनों से सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया में फंसी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को रिलीज से ठीक पहले रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया था, जिसके बाद इसका थिएट्रिकल रिलीज टल गया। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन समय पर सीबीएफसी सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से मेकर्स को रिलीज रोकनी पड़ी। तभी से फैंस लगातार इसके नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Twisha Sharma Movies : ट्विशा शर्मा की फ़िल्में OTT पर कहां देखें, कौन-सी थी उनकी आखिरी मूवी?
टिकट बुकिंग साइट्स पर दिखी नई रिलीज डेट
अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट’ और ‘बुक माय शो’ पर ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट जून 19 दिखाई देने लगी है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस ने अभी तक इस तारीख को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डेट अपडेट होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि विजय की आखिरी फिल्म जल्द रिलीज हो सकती है। जैसे ही टिकटिंग साइट्स पर जून रिलीज डेट दिखाई दी, सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे ट्रेंड करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स इसे विजय का फाइनल सिनेमैटिक ब्लास्ट बता रहे हैं। अब सबकी नजरें मेकर्स के आधिकारिक ऐलान और सीबीएफसी सर्टिफिकेट पर टिकी हुई हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो ‘जन नायगन’ जून में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

प्रोड्यूसर ने सेंसर सर्टिफिकेट पर क्या कहा?
फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण हाल ही में मंदिर दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह ‘जन नायगन’ पर बात करने की जगह नहीं है। मैं यहां मंदिर दर्शन के लिए आया हूं। लेकिन जैसा मैंने पहले कहा था, हम सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह हमें बहुत जल्द मिल जाएगा। सर्टिफिकेट मिलते ही हम रिलीज डेट का ऐलान करेंगे और फिल्म को दुनियाभर में भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा।” प्रोड्यूसर के इस बयान के बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar की वो 6 फ़िल्में, जिनका सबको बेसब्री से इंतज़ार, लेकिन बनते-बनते बंद हो गईं!
विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से हाईप
‘जन नायगन’ को सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। राजनीति में पूरी तरह एक्टिव होने के बाद विजय ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। ऐसे में यह फिल्म उनके फैंस के लिए बेहद खास बन चुकी है। फिल्म में ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है।
