Bhooth Bangla Release Date: फिर बदली अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी

Published : Feb 08, 2026, 08:00 AM IST

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले मई 2026 में आने वाली यह फिल्म अब अप्रैल में थिएटर में दस्तक देगी। प्रियदर्शन के निर्देशन वाली इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

PREV
15
'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट का ऐलान

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' अब तय समय से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट 10 अप्रैल 2026 घोषित कर दी है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुके हैं।

25
'भूत बंगला' के नए टीज़र से मिला रिलीज डेट का इशारा

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा टीज़र वीडियो शेयर किया। इसमें एक काली बिल्ली टेबल पर रखे कैलेंडर को खरोंचती है। कैलेंडर मई महीने पर खुला होता है, लेकिन गिरते ही अप्रैल का पन्ना सामने आ जाता है। बिल्ली 10 अप्रैल की तारीख पर रुकती है, जिससे नई रिलीज डेट का इशारा मिलता है। अक्षय ने टीजर के कैप्शन में लिखा, "भूत बंगला का काउंटडाउन रिवाइंड!"

35
'भूत बंगला' की प्रोड्यूसर एकता कपूर का रिएक्शन

फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी नई रिलीज डेट पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, " नागिन के बाद अब 'भूत'… बंगला बहुत जल्द अपने दरवाज़े खोलेगा! इस जोड़ी को देखने के लिए 15 साल का लंबा इंतज़ार रहा है।" एकता यहां अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की ओर इशारा कर रही थीं, जिन्हें दर्शक फिर साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

45
क्यों बदली गई 'भूत बंगला' की रिलीज डेट?

मेकर्स की मानें तो 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदलने का मकसद बेहतर बॉक्स ऑफिस विंडो पाना है। उनके आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नई रिलीज डेट के साथ मेकर्स ऐसा समय चुनना चाहते हैं, जहां बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की भीड़ कम हो और उनकी फिल्म को बेहतर थिएटर रन मिल सके। अक्षय कुमार हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी हर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने के लिए पूरा समय मिले।" बता दें कि पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को आने वाली थी। फिर इसे पोस्टपोन कर 15 मई 2026 पर शिफ्ट किया गया और अब यह प्री-पोन्ड होकर 10 अप्रैल 2026 को आएगी। 

55
'भूत बंगला' की स्टार कास्ट और प्रोडक्शन डिटेल्स

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में हुई है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। प्रोड्यूसर हैं अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर। यह अक्षय कुमार की 2026 में पहली रिलीज होगी, जिसे बड़ी बॉलीवुड हॉरर कॉमेडी माना जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories