
Akshay Kumar First Look Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की वजह से सुर्खियों से बने हैं। उनकी फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। इसी बीच अक्षय ने फैन्स को एक शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल से अपना लुक शेयर किया है। लुक शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म कौन सी है। फैन्स उनका लुक देख एक्साइटेड हो रहे हैं और पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
भूत बंगला का क्रेज अभी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने अपना लुक दिखाया है। सामने आए लुक में अक्षय सूट-बूट में नजर आए रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी है और गॉगल में वे स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है वे स्टाइल में जंगल में एंट्री करते दिख रहे हैं। अक्षय का लुक देखने के बाद ज्यादातर फैन्स का कहना है कि वे इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान है और इसमें अक्षय डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि ये मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी नजर आएंगे। ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके पहले 2007 में फिल्म वेलकम और 2015 में वेलकम बैक आई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज को 26 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 161.70 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 191.78 करोड़ हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 244.98 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसका ओवरसीज कलेक्शन 53.20 करोड़ हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।