Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा

Published : May 17, 2026, 10:36 AM IST

Akshay Kumar की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया। मूवी टीजर को काफी पसंद किया गया। इसी मौके पर अक्षय की सबसे ज्यादा मनोरंजक फिल्मों के बारे में बता रहे, जिन्हें आप ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म कर देख सकते हैं। 

PREV
17
ओटीटी पर अक्षय कुमार की मनोरंजक फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज में अभी देरी है। उससे पहले आप उनकी कुछ जबरदस्त मनोरंजक फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं। इनमें कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिंक फिल्म हैं। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल...

27
1. फिल्म वेलकम

अक्षय कुमार की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म वेलकम जितनी भी बार देखो मन नहीं भरता है। डायरेक्ट अनीस बज्मी की इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, परेश रावल लीड रोल में हैं। इसे ओटीटी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें.. Akshay Kumar की वो 6 फिल्में, जिनमें स्टारकास्ट की फौज, बस इतनी रही HIT

37
2. फिल्म भूल भुलैया

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म में विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले हैं।

47
3. फिल्म हेरा फेरी

अक्षय कुमार की डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ वाली फिल्म हेरा फेरी जोरदार कॉमेडी मूवी है। इसमें अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इसे आप ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

57
4. फिल्म सूर्यवंशी

अक्षय कुमार की एक्शन पैक्ड एंटरटेनिंग फिल्म सूर्यवंशी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस मूवी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इसमें कैटरीना कैफ, जावेद जाफरी, विवान भटेना, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, सिकंदर खेर लीड रोल में हैं।

67
5. फिल्म भागम भाग

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की फिल्म भागम भाग में कॉमेडी का जोरदार तड़का देखने को मिलता है। इसमें अक्षय और गोविंदा की बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

77
6. फिल्म हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर तरुण मनसुखानी है। इसमें अक्षय के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories