Akshay Kumar की वो 6 फिल्में, जिनमें स्टारकास्ट की फौज, बस इतनी रही HIT
Akshay Kumar Films Huge Star Cast: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान है। भारी भरकम स्टार कास्ट वाली ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की भारी भरकम स्टार कास्ट वाली फिल्में
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में करीब 34 स्टार्स काम कर रहे हैं। इससे पहले भी वे कई भारी भरकम स्टार कास्ट वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं। आइए, जानते हैं कैसा रहा उनकी इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल…

1. फिल्म हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 2025 में आई एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जो तरुण मनसुखानी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित थी। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स थे। 225 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 305 करोड़ कमाए थे। फिल्म एवरेज रही।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?
2. फिल्म वेलकम
वेलकम एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। इसमें फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत, सुनील शेट्टी, मलाइका अरोरा, आदि ईरानी, विजय राज, रंजीत लीड रोल में थे। 32 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 117.91 करोड़ कमाए थे। ये ब्लॉकबस्टर रही थी।
3. फिल्म फिर हेरा फेरी
अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा फेरी में भी भारी भरकम स्टार कास्ट थी। ये नीरज वोरा द्वारा लिखित और निर्देशित 2006 में आई एक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल बिपाशा बसु, रिमी सेन, शरत सक्सेना, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मिलिंद गुनाजी, मनोज जोशी और रजाक खान सहित अन्य लीड रोल में थे। 18 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 69.12 करोड़ कमाए थे। ये सुपरहिट रही थी।
4. फिल्म आन मैन एट वर्क
आन: मेन एट वर्क मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित 2004 में आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, इरफान खान, रवीना टंडन, लारा दत्ता, ओम पुरी, राहुल देव, मनोज जोशी, राजपाल यादव, प्रीति झंगियानी और रवि किशन थे। फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसने 14.41 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही थी।
5. फिल्म जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी 2002 में आई एक फंतासी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे राजकुमार कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म में अरमान कोहली, मनीषा कोइराला, सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, सोनू निगम, आफताब शिवदासानी, आदित्य पंचोली, रंभा और शरद कपूर सहित अन्य स्टार्स थे। 18 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 18.56 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही थी।
6. फिल्म आवारा पागल दीवाना
आवारा पागल दीवाना विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2002 में आई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, प्रीति झंगियानी, आरती छाबरिया, अमृता अरोरा, राहुल देव, असरानी, ओम पुरी जैसे स्टार्स थे। 13 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 27.5 करोड़ कमाए थे। ये एवरेज रही थी।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की मूवी का मजेदार टीजर, 34 स्टार्स के साथ मचाएंगे गदर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।