इन लोगों के सामने खड़े होने में शर्मिंदा होते हैं 'खिलाड़ी कुमार', Akshay Kumar का बड़ा खुलासा

Published : Mar 31, 2026, 04:33 PM IST

Akshay Kumar Confession: एक से बढ़कर एक मूवी देने वाले अक्षय कुमार आज बेहिसाब संपत्ति के मालिक हैं। शानो-शौकत से जिने वाले 'खिलाड़ी कुमार' अपने एक चीज की वजह से आज भी शर्मिंदा महसूस करते हैं। वो ठीक करना चाहते हैं, लेकिन अब मन नहीं लगता है उसमें।

PREV
15

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अनुशासन से भरे लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। एक से बढ़कर एक मूवी देने वाले अक्षय ने हाल ही में अपने पढ़ाई को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आज भी जब वो ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों से मिलते हैं, तो उन्हें हीन भावना (inferiority complex) महसूस होती है।

25

'कभी-कभी बहुत छोटा महसूस करता हूं'

अक्षय कुमार ने अपने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' ( Wheel of Fortune) में एक पढ़ी-लिखी कंटेस्टेंट को बताया कि आज भी मेरे जैसे लोग जो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, आप जैसे लोगों के सामने कभी-कभी बहुत छोटा महसूस करते हैं।'उन्होंने माना कि शिक्षा की कमी उन्हें कई बार अंदर से कमजोर महसूस कराती है।

35

'अब पढ़ना चाहता हूं, लेकिन मन नहीं लगता'

अक्षय कुमार ने बताया कि 'उन्हें अब एहसास होता है कि उन्हें पढ़ाई करनी चाहिए थी। कभी-कभी सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए था, लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं, तो पढ़ नहीं पाता क्योंकि पढ़ाई में मन नहीं लगता।”

45

पत्नी Twinkle Khanna पर भी की बात

एक्टर ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सफल लेखिका हैं और कई किताबें लिख चुकी हैं। लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे, मैंने उनकी एक भी किताब नहीं पढ़ी है।उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी वह पढ़ने बैठते हैं, उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: KGF-कांतारा के गढ़ में ‘धुरंधर 2’ का धमाका! कर्नाटक में 100 CR कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

55

फैंस को दी खास सलाह

अंत में अक्षय ने अपने चाहने वालों को कहा कि मेरे जैसे मत बनो, बल्कि पढ़े-लिखे लोगों को फॉलो करों। पढ़ाई जीवन में बहुत ही ज्यादा जरूरी है।वर्क फ्रंट की बात करें तो Akshay Kumar जल्द ही फिल्म ‘भूत बंगला’ ( Bhooth Bangla) में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) कर रहे हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: Dhurandhar 2: उजैर बलोच का फुटबॉल सीन काटा गया 25 सेकंड , एक्टर दानिश पंडोर का खुलासा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories