Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ के हर सीन की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में छोटे-बड़े सभी एक्टर्स ने दर्शकों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इनमें एक नाम दानिश पंडोर का भी है, जिन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनके सबसे पावरफुल सीन में से करीब 25 सेकंड का हिस्सा सेंसर बोर्ड ने काट दिया, जिसका उन्हें अफसोस है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जिस मूवी ने कब्जा जमाया है, वो है 'धुरंधर 2' । फिल्म की कहानी जिस तरह से बुनी गई है, वो दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है। इस फिल्म में काम करने वाले हर छोटे-बड़े एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी में एक नाम दानिश पंडोर का है, जिन्होंने इस फिल्म में गैंगस्टर उजैर बलोच का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब एक्टर ने फिल्म के एक विवादित सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेंसर बोर्ड ने काटे 25 सेकंड

दानिश पंडोर ने बताया कि फिल्म के चर्चित फुटबॉल सीन से सेंसर बोर्ड ने करीब 25-30 सेकंड हटा दिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तो इस सीन को लेकर वह काफी एक्साइटेड थे, क्योंकि भारतीय सिनेमा में ऐसा सीन पहले कभी नहीं देखा गया था।

सीन को लेकर थी घबराहट भी

एक्टर ने बताया कि जहां यह सीन उनके लिए बड़ा मौका था, वहीं उन्हें दर्शकों के रिएक्शन की भी चिंता थी। मैं चाहता था कि यह सीन सिर्फ शॉक वैल्यू के लिए न लगे, बल्कि इसमें असली इमोशन और कहानी का कनेक्शन दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया और इस सीन को सराहा।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'शोले' का 51 साल पुराना रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' को भी निगल गई रणवीर सिंह की मूवी

छोटे रोल में भी छोड़ी छाप

फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, क्योंकि दूसरे पार्ट में उनका किरदार गिरफ्तार हो जाता है।इसके बावजूद Danish Pandor की एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

कौन है असली उजैर बलोच?

फिल्म में दिखाया गया किरदार Uzair Baloch पर आधारित है, जो कराची का कुख्यात गैंगस्टर रहा है।बताया जाता है कि उसके पिता की हत्या के बाद उसने बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा। वह अपने चचेरे भाई रहमान डकैत के साथ जुड़ गया, जो खुद एक बड़ा गैंगस्टर था। रहमान के मौत के बाद वो गैंग का लीडर बन गया। उसका नाम कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा। 50 से ज्यादा उगाही, कई हत्या और गैंगवार से जुड़े आरोप हैं। ल्यारी गैंगवार में 198 हत्याओं का आरोपी माना जाता है।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 Second Monday Collection में नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, टॉप 3 से भी बाहर