Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 Box Office पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। अब इसने कर्नाटक में इतिहास रच दिया है। इसने 'KGF' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों के गढ़ में वो कारनामा किया है, जो अब तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है।
Dhurandhar The Revenge ने कर्नाटक में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अचीवमेंट हासिल करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। Sacnilk के मुताबिक, यह सिर्फ कलेक्शन नहीं, बल्कि एक बड़े बदलाव का संकेत है, जहां हिंदी फिल्मों को अब साउथ मार्केट में नई पहचान मिल रही है।
26
क्यों खास है 'धुरंधर 2' का ये रिकॉर्ड?
कर्नाटक हमेशा से कन्नड़ फिल्मों का गढ़ रहा है। Kantara और KGF Chapter 2 जैसी फिल्मों ने यहां बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। ऐसे में किसी हिंदी फिल्म का ₹100 करोड़ पार करना इस बात का संकेत है कि दर्शकों की पसंद बदल रही है।
अब तक गैर-कन्नड़ फिल्मों में Baahubali 2 The Conclusion, RRR और Pushpa 2 The Rule जैसी बड़ी तेलुगु फिल्मों ने ही यहां दबदबा बनाया था। हिंदी फिल्में ज्यादातर बेंगलुरु तक सीमित रहती थीं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है।
46
सिर्फ शहर नहीं, पूरे राज्य में चला 'धुरंधर 2' का जादू
Dhurandhar The Revenge ने सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि कर्नाटक के कई सर्किट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। पहले हफ्ते और दूसरे वीकेंड की मजबूत कमाई ने साबित किया कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिला है।
पहली Dhurandhar फिल्म ने भी कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन किया था और तेलुगु फिल्मों के बराबर कलेक्शन किया था। सीक्वल ने उसी मोमेंटम को आगे बढ़ाया और इसे ₹100 करोड़ क्लब तक पहुंचा दिया।
66
बदल रहा है बॉक्स ऑफिस का खेल
Dhurandhar The Revenge की सफलता दिखाती है कि अब हिंदी सिनेमा साउथ मार्केट में मजबूत पकड़ बना रहा है। पहले साउथ फिल्में नॉर्थ में छा रही थीं, लेकिन अब हिंदी फिल्में भी साउथ में अपनी जगह बना रही हैं—यह एक बड़ा इंडस्ट्री शिफ्ट है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।