MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar का वो एक्टर कौन, जो 4000 CR की 'रामायण' में भी दिखेगा, दोनों फ़िल्में साथ में की शूट

Dhurandhar का वो एक्टर कौन, जो 4000 CR की 'रामायण' में भी दिखेगा, दोनों फ़िल्में साथ में की शूट

रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में काम कर चुके एक्टर अभय अरोड़ा की मानें तो वे अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। उनके मुताबिक़, 'धुरंधर' की रिलीज से पहले उन्होंने नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' साइन कर ली थी।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 31 2026, 02:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
‘रामायण’ पहले मिली, फिर ‘धुरंधर’ रिलीज हुई : अभय अरोड़ा
Image Credit : Instagram

‘रामायण’ पहले मिली, फिर ‘धुरंधर’ रिलीज हुई : अभय अरोड़ा

अभय अरोड़ा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने 'रामायण' में रोल पहले ही हासिल कर लिया था, जबकि 'धुरंधर' बाद में रिलीज होकर बड़ी हिट बनी। हालांकि, उन्होंने अपने किरदार का खुलासा करने से इनकार किया। वे कहते हैं, "मैं फिलहाल रामायण में अपने रोल का खुलासा नहीं कर सकता।" रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायण’ का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए है।

26
अभय अरोड़ा ने एक वक्त में की दोनों फिल्मों की शूटिंग
Image Credit : Instagram

अभय अरोड़ा ने एक वक्त में की दोनों फिल्मों की शूटिंग

अभय अरोड़ा ने अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया कि वे एक ही समय में दोनों फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "कुछ ही घंटों के अंदर मैं बैंकॉक में 'धुरंधर' की शूटिंग करता था और अगले दिन सुबह रणबीर के साथ 'रामायण' के सेट पर होता था।"

यह भी पढ़ें : Ramayana Actress: 4000 करोड़ की 'रामायण' में ये 7 हीरोइन, कौन कितने साल की, किसका क्या रोल?

36
रणवीर-रणबीर की वर्किंग स्टाइल पर क्या बोले अभय अरोड़ा
Image Credit : Instagram

रणवीर-रणबीर की वर्किंग स्टाइल पर क्या बोले अभय अरोड़ा

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा कि दोनों बेहद मेहनती और प्रोफेशनल हैं। बकौल अभय, "मैंने उन्हें 15-16 घंटे तक काम करते देखा है। वहां तक पहुंचना आसान है, लेकिन लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल होता है। दोनों का नजरिया अलग है, लेकिन दोनों ही बहुत सॉफ्ट और बड़े दिल वाले हैं।"

46
अभय अरोड़ा के लिए ‘धुरंधर’ ज्यादा मुश्किल क्यों थी?
Image Credit : Instagram

अभय अरोड़ा के लिए ‘धुरंधर’ ज्यादा मुश्किल क्यों थी?

अभय अरोड़ा ने बताया कि'धुरंधर' उनके लिए ज्यादा फिजिकली चैलेंजिंग थी। वे कहते हैं, "एक तरफ गैंगस्टर का रोल, दूसरी तरफ पौराणिक किरदार, दोनों के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल था।" उन्होंने कहा कि ऐसे अलग-अलग किरदार निभाना हर प्रोफेशनल के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Monday Collection में नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, टॉप 3 से भी बाहर

56
प्रोपेगेंडा विवाद पर अभय अरोड़ा ने दिया करारा जवाब
Image Credit : Instagram

प्रोपेगेंडा विवाद पर अभय अरोड़ा ने दिया करारा जवाब

'धुरंधर' को लेकर उठे प्रोपेगेंडा के सवालों पर अभय अरोड़ा ने कहा, "1.5 अरब लोगों के देश में अलग-अलग राय होना स्वाभाविक है।"यह कहानी असल जासूस, 26/11 और नोटबंदी जैसी असली घटनाओं पर आधारित है। अगर कुछ सच है, तो उसे प्रोपेगेंडा नहीं कहा जा सकता।"

66
अभय अरोड़ा ने की रणवीर सिंह और आदित्य धर की जमकर तारीफ
Image Credit : Instagram

अभय अरोड़ा ने की रणवीर सिंह और आदित्य धर की जमकर तारीफ

अभय अरोड़ा ने नेआदित्य धर की ‘पीक डिटेलिंग’ और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। उन्होंने कहा,"वे बेहद शानदार इंसान हैं, अपने काम में बहुत सटीक और कलाकारों का ख्याल रखने वाले।" वहीं रणवीर सिंह को लेकर अभय अरोड़ा बोले, "उन्होंने मुझे परिवार का हिस्सा जैसा महसूस कराया। हम एक ही कप में कॉफी पी रहे थे, और यही उनकी असली पर्सनैलिटी है।" बता दें कि अभय अरोड़ा ने 'धुरंधर द रिवेंज' में यासीर नाम का किरदार निभाया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह
रणबीर कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: उजैर बलोच का फुटबॉल सीन काटा गया 25 सेकंड , एक्टर दानिश पंडोर का खुलासा
Recommended image2
Poonam Pandey Pregnant: पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखते ही लोगों ने पूछा-बाप कौन है?
Recommended image3
17 हजार गानों को आवाज देने वाली इस सिंगर को हुई भयानक बीमारी, 2 साल से नहीं गाया कोई गाना
Recommended image4
Ramayana Actress: 4000 करोड़ की 'रामायण' में ये 7 हीरोइन, कौन कितने साल की, किसका क्या रोल?
Recommended image5
Jackie Shroff की बेटी का लग्जीरियस घर, 7 Inside Photos में देखें हर कोने की झलक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved