विवादों से नाता रखने वाली पूनम पांडे फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, इस बार वो जिस वजह से चर्चा में हैं, वो चौंकाने वाली है। दरअसल, पूनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
पूनम पांडे ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए 2 फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। फोटोज शेयर कर उन्होंने बच्चों वाली इमोजी, दूध की बोटल शेयर की है।
25
पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
पूनम पांडे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को देखते ही यूजर्स का माथा ठनक गया है और वे अजीबोगरीब सवाल पूछ रहे हैं। एक ने पूछा- इसका बाप कौन हैं। एक ने मजे लेते हुए पूछा- किसका बच्चा है ये।
पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। रफीक कुरैशी नाम के यूजर ने लिखा- ये बहुत चौंकाने वाला है। गोल्डी नाम के यूजर ने पूछा- ये क्या हो गया। महेश शर्मा नाम के यूजर ने पूछा- ये कब हुआ। बिट्टू सिंह नाम के यूजर ने लिखा- ये पब्लिसिटी स्टंट है।
45
मिस्ट्री मैन के साथ पूनम पांडे
पूनम पांडे ने महीने भर पहले मिस्ट्री मैन के साथ कुछ फोटोज शेयर की थी। इसमें उन्होंने शख्स का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन बताया था कि ये जगह उन्हें खुशी देती हैं। इन फोटोज पर भी फैन्स ने खूब सवाल उठाए थे।
55
मौत का नाटक कर चुकी पूनम पांडे
आपको बता दें कि कुछ साल पहले पूनम पांडे ने अपनी मौत का नाटक किया था। उन्होंने अफवाह उड़ाई थी कि कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है। हालांकि, 24 घंटे के अंदर वे सामने भी आ गई थी। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाते हुए खरी खोटी सुनाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।