17 हजार गानों को आवाज देने वाली इस सिंगर को हुई भयानक बीमारी, 2 साल से नहीं गाया कोई गाना

Published : Mar 31, 2026, 01:06 PM IST

मोस्ट फेमस सिंगर अलका याग्निक की आवाज का हर कोई दीवाना है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानों को आवाज दी है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले 2 साल से किसी गाने को आवाज नहीं दी है। 

PREV
15
सिंगर अलका याग्निक

बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक, जिनकी आवाज का हर कोई दीवाना है, को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैन्स को जोरदार झटका लगा है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक भयानक बीमारी हो गई है। 

25
सुन नहीं पा रही अलका याग्निक

बता दें कि अलका याग्निक पिछले 2 सालों से एक रेयर हेयरिंग डिजीज से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वो कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अभी भी उनकी बीमारी ठीक नहीं हुई है, जिसकी वजह से वो ढंग से सुन नहीं पाती हैं और नए प्रोजेक्ट्स नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें... 11 साल पुरानी फिल्म से लिया आइडिया, बनाई अक्षय कुमार की वो भयानक कॉमेडी मूवी और चमक गए 3 स्टार्स

35
अलका याग्निक ने रिजेक्ट किए कई प्रोजेक्ट्स

अलका याग्निक ने इंटरव्यू में बताया- ‘मेरे पास आज भी कम्पोजर्स आते हैं लेकिन मैं कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रही हूं। इस बीमारी की वजह से मुझे ये फैसला लेना पड़ रहा है’।

45
अलका याग्निक ने गाए 17 हजार गाने

आपको बता दें कि अलका याग्निक ने अपने अभी तक के करियर में तकरीबन 17 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। खबरों की मानें तो आशा भोसले और लता मंगेशकर के बाद वो ही ऐसी सिंगर है, जिन्होंने सबसे ज्यादा सोलो गाने गाए हैं।

55
5 भाषाओं में गाए अलका याग्निक ने गाने

अलका याग्निक ने अपने तीन दशक के करियर में 1100 से ज्यादा फिल्मों में 2400 से ज्यादा हिंदी गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी के साथ गुजराती, बंगाली, मराठी, भोजपुरी भाषाओं में भी गाने गाए।

ये भी पढ़ें... Jackie Shroff की बेटी का लग्जीरियस घर, 7 Inside Photos में देखें हर कोने की झलक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories