डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'रामायण' से राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल को आएगा। लगभग 4000 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने कई एक्ट्रेसेस भी दिखेंगी। जानिए इसकी 7 एक्ट्रेस, उनकी उम्र, उनके किरदार के बारे में...
साई पल्लवी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें खासतौर पर तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के अलावा उन्हें 'एक दिन' जैसी बॉलीवुड फिल्म में भी देखा जाएगा।
27
2. लारा दत्ता
किरदार : कैकेयी
उम्र : 47 साल
लारा दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वे 'नो एंट्री', 'भागम भाग' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। पिछली बार 'इश्क-ए-नादान' में दिखीं लारा दत्ता को 'रामायण' के अलावा 'वेलकम टू दि जंगल' और 'सूर्यास्त' जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।
काजल अग्रवाल तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों की हीरोइन हैं। बॉलीवुड में 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों में नज़र आईं काजल की भूमिका 'रामायण' के दोनों पार्ट्स में होगी।
47
4. रकुल प्रीत सिंह
किरदार : सूर्पणखा
उम्र : 35 साल
रकुल प्रीत सिंह हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम करती हैं। पिछली बार वे अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में दिखी थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'रामायण' के अलावा 'पति पत्नी और वो दो' और 'इंडियन 3' शामिल हैं।
इंदिरा कृष्णन हिंदी फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस हैं। वे रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां की भूमिका कर चुकी हैं। अब वे 'रामायण' में रणबीर की मां के रोल में नज़र आएंगी।
67
6. शीबा चड्ढा
किरदार : मंथरा
उम्र : 53 साल
शीबा चड्ढा बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल्ली 6', 'रेड' और 'हक़' जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'रामायण पार्ट 1' के अलावा 'बदतमीज गिल' शामिल हैं।
77
7. सोनिया बालानी
किरदार : उर्मिला
उम्र : 35 साल (रिपोर्ट्स के मुताबिक़)
सोनिया बालानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2016 में 'तुम बिन 2' से डेब्यू किया था। वे 'बाज़ार' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 'रामायण' में वे लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के रोल में नज़र आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।