राम नवमी के मौके पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी मोस्ट अवैटेड फिल्म‘ रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 2 अप्रैल, हनुमान जयंती पर ‘राम’ का ग्रैंड वर्ल्ड रिवील किया जाएगा। रणबीर कपूर के आने वाले फर्स्ट लुक को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, जिसे ग्लोबल सेलिब्रेशन के तौर पर पेश किया जाएगा।

2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल मेगा बजट मूवी ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। राम नवमी के मौके पर मेकर्स ने घोषणा की है कि 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन ‘राम’ का फर्स्ट लुक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के साथ जारी किया जाएगा। यह सिर्फ एक अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैंस के लिए एक खास सिनेमाई सेलिब्रेशन होगा, जिसे बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम नवमी पर आया 'रामायण' पर बड़ा अपडेट

राम नवमी के मौके पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है, जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके। हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Thursday Collection में 'धुरंधर' को पछाड़ बनी नं. 1, टॉप 5 में ये मूवी शामिल

View post on Instagram

ग्लोबल लेवल पर होगा ‘राम’ का लुक रिवील

मेकर्स इस रिवील को सिर्फ फर्स्ट लुक लॉन्च नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फैन इवेंट के तौर पर पेश कर रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म की झलक दुनिया के बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा चुकी है, जिसने इसके स्केल और महत्वाकांक्षा को साफ कर दिया है। अब 2 अप्रैल का दिन फैंस के लिए एक बड़े सिनेमाई जश्न की तरह होने वाला है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल महावीर हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग के साथ बनाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को एक शानदार और भावनात्मक अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Pushpa 2: पहले हफ्ते में कौन किस पर भारी? टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में में कौनसी

दो पार्ट में रिलीज होगी मेगा बजट फिल्म 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में IMAX पर रिलीज होगा। मेकर्स इसे एक ऐतिहासिक और पाथब्रेकिंग सिनेमाई अनुभव बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।