क्यों टूटा था अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता? कभी शादी को तैयार दोनों ने कर ली थी सगाई!

Published : Jun 26, 2026, 06:19 PM IST
Akshay Kumar Raveena Tandon Love Story

सार

'वेलकम टू द जंगल' के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 90s वाली सुपरहिट जोड़ी फिर साथ दिखी। कभी सगाई तक पहुंचा रिश्ता क्यों टूटा और आज दोनों के रिश्ते कैसे हैं? 

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के साथ एक बार फिर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी चर्चा में है। 90 के दशक में दोनों सिर्फ सिल्वर स्क्रीन की सुपरहिट जोड़ी ही नहीं थे, बल्कि उनकी ऑफ-स्क्रीन लव स्टोरी भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल रही। 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई नजदीकियां सगाई तक पहुंचीं, लेकिन शादी से पहले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। सालों बाद अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और फिर से एक फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी अधूरी प्रेम कहानी से लेकर आज तक का पूरा सफर।

'मोहरा' के सेट पर शुरू हुई थी अक्षय कुमार-रवीना टंडन की स्टोरी

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की नजदीकियां साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। फिल्म का सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का सबसे बड़ा उदाहरण बना। इसके बाद दोनों कई पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आए और जल्द ही उनकी शादी की खबरें भी सुर्खियां बनने लगीं।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

रवीना टंडन ने खुद कबूला था अक्षय कुमार संग सगाई का सच

रवीना टंडन कई इंटरव्यू में स्वीकार कर चुकी हैं कि उनकी और अक्षय कुमार की सगाई हुई थी। उनके मुताबिक यह एक निजी पारिवारिक सेरेमनी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ने तय किया था कि फिल्मों से दूरी बनाने के बाद वे शादी करेंगे। हालांकि यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका।

आखिर क्यों टूटा अक्षय कुमार और रवीना टंडन का  रिश्ता?

90 के दशक के आखिर में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता खत्म हो गया। बाद के सालों में रवीना टंडन ने कई इंटरव्यू में आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान अक्षय कुमार वफादार नहीं थे। वहीं अक्षय कुमार ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस ब्रेकअप के कारणों पर विस्तार से बात नहीं की। समय के साथ दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।

आज अक्षय कुमार और रवीना टंडन के रिश्ते में नहीं है कोई कड़वाहट

हाल के इंटरव्यू में रवीना टंडन साफ कह चुकी हैं कि अब उनके और अक्षय कुमार के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों की अपनी-अपनी फैमिली और करियर है और पुरानी बातों को पीछे छोड़ देना ही बेहतर है। यही वजह है कि अब दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle X Review: पैसा वसूल या ओवरलोड मसाला? 'वेलकम टू द जंगल' देख क्या बोले लोग?

अक्षय कुमार ने जनवरी 2001 में एक्ट्रेस और ऑथर ट्विंकल खन्ना से शादी की। दोनों के दो बच्चे आरव और नितारा हैं और उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में गिनी जाती है। वहीं रवीना टंडन ने साल 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बेटी राशा थदानी बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं, जबकि बेटे रणबीर थडानी फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। शादी से पहले रवीना दो बेटियों (पूजा और छाया) को गोद भी ले चुकी थीं और आज वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KBC 1st विनर हर्षवर्धन नवाथे कहां हैं? जो अब बन चुके CEO
'मुन्ना भाई 3' पर बड़ा अपडेट! राजकुमार हिरानी ने स्क्रिप्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा