फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि एक्टर के बच्चे भी एक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन 'भूत बंगला' स्टार अक्षय कुमार के मामले में ऐसा नहीं है। अक्षय की मानें तो उनका बेटा आरव भाटिया का फिल्मों में काम नहीं करना चाहता।
बॉलीवुड में नहीं आना चाहता अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया
अक्षय कुमार ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके बेटे आरव भाटिया का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। शुभंकर मिश्रा के हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं। वो हेल्थ को लेकर सीरियस है, मैं भी हूं। वो लंबा है, फोकस्ड है और काम करना पसंद करता है। लेकिन फिल्मों में आने का उसका कोई प्लान नहीं है, वो फैशन में जाना चाहता है।”
25
अक्षय कुमार का बेटा आरव 4500 रुपए की नौकरी कर रहा!
अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा जमीन से जुड़कर सीखना चाहता है। वे कहते हैं, “वो बेचारा आज भी 4500 रुपए की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? वो गांवों में जाकर फैशन सीख रहा है, अलग-अलग तरह के प्रिंट्स और चीजें समझ रहा है।” अक्षय ने यह भी कहा कि वह बेटे को ज्यादा लेक्चर नहीं देते, बस यही सिखाया है कि किसी को नुकसान ना पहुंचाए।
24 साल के आरव भाटिया का जन्म 2002 में हुआ था। वे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। 15 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे और फिलहाल लंदन में यूनिवर्सिटी से स्टडी कर रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा सोशल मीडिया पर दिखती हैं, लेकिन आरव लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
45
‘भूत बंगला’ के लिए हो रही अक्षय कुमार की तारीफ
हाल ही में रिलीज हुई 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी भी अहम रोल में हैं। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं, लेकिन ओपनिंग करीब ₹16 करोड़ रही और वीकेंड पर और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
अक्षय कुमार जल्दी ही Welcome to the Jungle में नजर आएंगे, जिसे Ahmed Khan डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स होंगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘Haiwaan’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें सैफ अली खान उनके साथ होंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।