Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म! जानिए कब होगी रिलीज?

Published : May 12, 2026, 08:49 AM IST
Akshay Kumar Upcoming Movie

सार

Akshay Kumar Upcoming Movie: अक्षय कुमार-अनीस बज्मी की सुपरहिट जोड़ी फिर नई कॉमेडी फिल्म के साथ धमाका करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और मई के आखिर तक पूरी हो सकती है। सेट से खबर है कि अक्षय कुमार फिल्म की कॉमेडी और ह्यूमर से बेहद खुश हैं। रिपोर्ट्स में इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है।

‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘थैंक यू’ जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्में देने वाली सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी की जोड़ी लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर साथ आ रही है। दोनों इन दिनों निर्माता दिल राजू की नई कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग तेजी से चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है और मेकर्स इसे मई के आखिर तक पूरा करने की तैयारी में हैं। सेट से आ रही खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और सिचुएशनल ह्यूमर से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अनीस बज्मी से एक और फिल्म की डिमांड तक कर दी है।

सेट पर गूंज रही हंसी, अक्षय कुमार हुए इंप्रेस

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरा सेट हंसी से गूंज रहा है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "अक्षय कुमार इस बात से बेहद खुश हैं कि सिचुएशनल कॉमेडी जिस तरह बन रही है, वह शानदार है। वह अनीस के ह्यूमर से काफी प्रभावित हैं, जो आज भी अलग और जादुई लगता है। अक्षय ने अनीस से कहा है कि वह एक और फिल्म लेकर आएं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि यह फिल्म बड़ी विनर साबित होगी। सेट पर और शूट के फुटेज देखते समय पूरी टीम जोर-जोर से हंसती है। यह अनीस और अक्षय के सबसे मजेदार शूटिंग एक्सपीरियंस में से एक है।"

यह भी पढ़ें : 2026 का सबसे कमाऊ एक्टर, 5 महीनों में 3 फ़िल्में आईं, 2000 करोड़ से ज्यादा कूट डाले

पिता-पुत्र की जोड़ी बनेगी फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अक्षय कुमार और उनके बेटे के बीच की बॉन्डिंग सबसे बड़े कॉमिक हाईलाइट्स में से एक होगी। मेकर्स इसे दिसंबर 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एक फुल-ऑन पैकेज्ड कॉमेडी एंटरटेनर होगी, जिसमें सुपरहिट म्यूजिक भी देखने को मिलेगा। टीम पहले ही एक बड़े होली डांस नंबर की शूटिंग कर चुकी है, जिसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, “अक्षय कुमार ने इस गाने की शूटिंग में कमाल कर दिया है।”

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 के लिए मेकर्स ने खेला माइंड गेम, ऐसे सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी मोहनलाल की फिल्म!

‘भूत बंगला’ के बाद फिर बड़े धमाके की तैयारी

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके बाद उनकी अगली बड़ी रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ होगी, जो जून में सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में अक्षय कुमार लगातार कॉमेडी स्पेस में मजबूत वापसी करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनीस बज्मी के साथ उनकी नई फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 का सबसे कमाऊ एक्टर, 5 महीनों में 3 फ़िल्में आईं, 2000 करोड़ से ज्यादा कूट डाले
2026 में 7 नई जोड़ियां उड़ाएंगी बॉक्स ऑफिस, इन 2 Pairs को साथ देखने सभी बेताब