
Akshay Kumar New Comedy Film: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। अब अक्षय अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने मूवी से अपना पहला लुक शेयर किया था। अब खबर आ रही है कि मेकर्स इस फिल्म को हाईप देने के लिए इसमें 2 बड़े धांसू ट्विस्ट जोड़ रहे हैं। आइए, पढते हैं पूरी डिटेल…
अक्षय कुमार की अपकमिंग मोस्ट कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल अगले महीने की 26 तारीख को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। डायरेक्टर अहमद खान की इस फिल्म के मेकर्स ने मूवी में और ज्यादा ट्विस्ट डालने के लिए शानदार प्लानिंग की है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 2007 में आई फिल्म वेलकम का गाना ऊंचा लांबा कद.. जोड़ा जा रहा हैं। इसके अलावा फिल्म का टाइटल सॉन्ग वेलकम वेककम... भी नई फिल्म में यूज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स चाहते है कि वेलकम टू द जंगल देखने वालों में वहीं फील आना चाहिए, जो पिछली दोनों फिल्मों के दौरान आया था। बता दें कि वेलकम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में आई थी। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी थे। फिल्म में फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल, और मल्लिका शेरावत थे। इसके बाद 2015 में दूसरी फिल्म वेलकम बैक रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय की जगह जॉन अब्राहम लीड रोल में थे और उनके साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह थे। इसे भी अनीस बज्मी ने ही डायरेक्ट किया था।
ये भी पढ़ें.. Jana Nayagan OTT: थलापति विजय के CM बनते ही 'जन नायगन' के राइट्स लेने भिड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स
डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल को साल 2026 की मोस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। 285 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी लीड रोल में हैं। अक्षय ने बुधवार को फिल्म से जुड़ा अपना पहला पोस्टर शेयर किया था, जिसे देखने के बाद फैन्स में मूवी देखने की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें.. सैफ अली खान की डेब्यू फिल्म जिसे डूबने से आमिर खान भी नहीं बचा पाए, एक हीरो ने बिगाड़ा था खेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।