थलपति विजय के तमिलनाडु के CM बनते ही उनकी आखिरी फिल्म जना नायगन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हालांकि, फिल्म अभी रिलीज के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसी बीच इसके ओटीटी पर स्ट्रीमिंग को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। इसके ओटीटी राइट्स हासिल करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आपस में भिड़ रहे हैं।
तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद सुपरस्टार थलापति विजय जबरदस्त लाइमलाइट में आ गए हैं। हर तरफ उनकी चर्चाएं हो रही है। इसी बीच फैन्स उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने बताया था कि मूवी को जल्दी ही सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलेगा और इसकी रिलीज डेट घोषित की जाएगी। वहीं, फिल्म को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसमें बताया जा रहा है कि इसके ओटीटी राइट्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बीच जमकर भिड़ंत चल रही है। आइए, पढ़ते है पूरी डिटेल...

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन लेटेस्ट अपडेट
थलपति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। एक्टिंग से सन्यास ले चुके विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन भी काफी चर्चा में बनी हुई है। सीबीएफसी के सर्टिफिकेशन मुद्दों में फंसी ये फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में धमाका करने आ सकती है। खबरों की मानें तो मेकर्स फिल्म को विजय के जन्मदिन पर यानी 22 जून को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, सेंसर सर्टिफिकेशन मिलने का अभी इंतजार हो रहा है। इन सबके बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर तमिल इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स हासिल करने के लिए कई टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच होड़ मची हुई है।
ये भी पढ़ें.. सैफ अली खान की डेब्यू फिल्म जिसे डूबने से आमिर खान भी नहीं बचा पाए, एक हीरो ने बिगाड़ा था खेल
जन नायगन के ओटीटी राइट्स
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन के ओटीटी राइट्स लेने के लिए कई बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म आपस में भिड़ रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम बनने से पहले विजय की जन नायगन के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे थे, लेकिन फिल्म की रिलीज अटक जाने की वजह से ये डील कैंसिल हो गई। अब एक बार फिर फिल्म के ओटीटी अधिकार लेने के लिए कई प्लेटफॉर्म्स आगे आए हैं। अमेजन प्राइम वीडियो सहित अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी मूवी के अधिकार खरीदना चाहते हैं। हालांकि, ये राइट्स किसे मिलेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिल्म जन नायगन के बारे में
जन नायगन एच विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू के साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि ये 2023 की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक। फिल्म का बजट 300 से 500 करोड़ के बाच बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें.. Friday Release: सिनेमाघरों में तहलका, शुक्रवार को आ रही हॉरर-कॉमेडी और थ्रिल से भरी 7 फिल्में
