Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड

Published : Apr 07, 2026, 10:21 AM IST

अक्षय कुमार-तब्बू की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली। बता दें कि अक्षय-तब्बू 30 बाद दोबारा एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। इसी मौके पर आपको दोनों की फिल्में और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

PREV
17
अक्षय कुमार-तब्बू 30 साल बाद फिर साथ

अक्षय कुमार और तब्बू करीब 30 साल बाद फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार 1996 में आई फिल्म तू चोर मैं सिपाही में दिखे थे। चलिए देखते है दोनों ने अपने करियर में कितनी फिल्मों में काम किया और दोनों में से किसने बॉलीवुड में पहले डेब्यू किया।

27
अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म

अक्षय कुमार ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उनकी पहली फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और फ्लॉप फिल्मों के बाद हिट फिल्में दी। उनकी पहली हिट फिल्म खिलाड़ी थी। 

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा

37
अक्षय कुमार ने कितनी फिल्मों में काम किया

अक्षय कुमार ने अपने अभी तक अपने करियर में तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है। बता दें कि उनकी करीब 80 से 90 फिल्में हिट रही हैं। उन्होंने खिलाड़ी, मोहरा, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, रुस्तम, बेबी, हॉलिडे, सूर्यवंशी, हेरा फेरी, भूल भुलैया, नमस्ते लंदन, पैडमैन, एयरलिफ्ट, मिशन मंगल, गरम मसाला, मुझसे शादी करोगी, सिंह इज किंग, हाउसफुल सीरीज, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, केसरी आदि कई  फिल्मों में काम किया। 

47
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, हैवान, गोलमाल 5, राम और श्याम जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

57
तब्बू की डेब्यू फिल्म

बता दें कि तब्बू ने अक्षय कुमार से पहले बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 1985 में आई फिल्म हम नौजवान से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिट फिल्म 1994 में आई विजयपथ थी। इसके बाद वे कई फिल्मों का हिस्सा रही।

67
तब्बू ने कितनी फिल्में की

रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू ने अपने करियर में अभी तक 100 फिल्मों में काम किया है। इनमें तकरीबन 60 से 75 फिल्में हिट रही है। उन्होंने तब्बू ने प्रेम, साजन चले ससुराल, हकीकत, हिम्मत, जीत, माचिस, विरासत, चारी 420, बीवी नं.1, हेरा फेरी, शिकारी, अस्तित्व, चांदनी बार, जाल, मकबूल, चीनी कम, जय हो, दृश्यम, फितूर, हैदर, गोलमाल अगेन, अंधाधुन, भारत, कुत्ते, भोला, क्रू,भूल भुलैया 2 सहित कई फिल्मों में काम किया है।

77
तब्बू की अपकमिंग फिल्में

तब्बू की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे भूत बंगला, दृश्यम 3, टेम्पल रोड, क्रू 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख लोग उड़ा रहे मजाक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories