अक्षय खन्ना 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था। अक्षय सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। हालांकि, वे अपने पिता जैसे मुकाम बॉलीवुड में हासिल नहीं कर पाए, लेकिन सिर्फ 3 फिल्मों ने उन्हें झटके में सुपरस्टार बना दिया।
बॉलीवुड स्टार किड अक्षय खन्ना 51 साल के हो गए हैं। अक्षय को उनके पिता विनोद खन्ना ने फिल्म हिमालय पुत्र से लॉन्च किया था। हालांकि, उनके डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
27
अक्षय खन्ना का करियर
अक्षय खन्ना ने 1997 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म हिमालय पुत्र फ्लॉप रही, लेकिन बॉर्डर हिट रही। हालांकि, बॉर्डर के हिट होने का क्रेडिट सनी देओल को मिला। इसके बाद अक्षय ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। उनकी फिल्म हमराज और रेस जरूर हिट रही। इससे भी उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
अक्षय खन्ना लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहे। उनकी किस्मत 2022 से चमकी और 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने उन्हें रातोंरात स्टार बने दिया। आइए, जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिसने अक्षय को स्टार बना दिया।
47
फिल्म दृश्यम 2
2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना को काफी फायदा हुआ। इस फिल्म ने रिलीज के साथ जलवा दिखाया। फिल्म में अक्षय का निगेटिव किरदार काफी पसंद किया गया। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 345 करोड़ कमाए थे।
57
फिल्म छावा
2025 में आई फिल्म छावा में अक्षय खन्ना ने ओरंगजेब का जबरदस्त रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। विक्की कौशल के साथ वाली इस फिल्म ने 809 करोड़ कमाए थे। इसका बजट 90 करोड़ था।
67
फिल्म धुरंधर
2025 में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभा जमकर लाइमलाइट लूटी। 250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया।
77
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्में
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे महाकाली में नजर आएंगे। ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें वे असुरगुरु शुक्राचार्य का रोल करेंगे। वहीं, वे फिल्म इक्का में नजर आएंगे। सनी देओल के साथ वाली ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।