ओटीटी पर फिल्म देखने का ट्रेंड बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी पर ही फिल्में देखना पसंद करते हैं। इसी बीच आपको इस साल यानी 2026 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों के बाद ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस साल फिल्म को 7.7 मिलियन बार देखा गया।
28
7. फिल्म सूबेदार
हालिया रिलीज अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को ओटीटी अमोजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 2026 में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखी गई फिल्मों की लिस्ट में ये 7वें नंबर पर है। इसे 9.6 मिलियन बार देखा गया।
2026 में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखी गई फिल्मों की लिस्ट में तेरे इश्क में छठे नंबर पर हैं। कृति सेनन और धनुष की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकते हैं। मूवी को अभी तक 9.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।
48
5. फिल्म द राजा साब
प्रभास-निधि अग्रवाल की फिल्म द राजा साब को ओटीटी पर 10.3 मिलियन बार देखा गया। ओटीटी पर इस साल सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट में ये 5वें नंबर पर है। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
58
4. फिल्म मेड इन कोरिया
2026 में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखी गई फिल्मों की लिस्ट में मेड इन कोरिया चौथे नंबर पर हैं। इस फिल्म को 10.8 मिलियन बार देखा गया। मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
68
3. फिल्म हक
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को भी ओटीटी पर खूब पसंद किया गया। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को 11.3 मिलियन बार देखा गया।
78
2. फिल्म एक्यूज्ड
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म एक्यूज्ड 2026 में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखी गई फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को 16.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।
88
1. धुरंधर
2026 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर नंबर एक पर है। इस फिल्म को 26.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये ओटीटी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।