- Home
- Entertainment
- Worldwide कमाई में छाए बॉलीवुड के 3 धुरंधर स्टार्स, TOP 10 में देखें कौन-कौन सी फिल्में
Worldwide कमाई में छाए बॉलीवुड के 3 धुरंधर स्टार्स, TOP 10 में देखें कौन-कौन सी फिल्में
Worldwide Highest Grossing Bollywood Movies: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट देखें दंगल, जवान, पठान से से लेकर धुरंधर तक। जानिए कौन है नंबर 1 और कौन तोड़ सकता है रिकॉर्ड।

10. फिल्म छावा
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 10वें नंबर पर हैं। फिल्म ने 797.34–809 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी।
9. फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार
आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ये 9वें नंबर पर हैं। फिल्म ने 858.43 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 'चौधरी असलम' का लग्जरी बंगला देख रह जाएंगे दंग, 7 INSIDE PHOTOS उड़ा देंगी होश
8. फिल्म स्त्री 2
2024 में आई श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने भी जमकर धमाका किया था। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ये 8वें नंबर पर है। मूवी ने 874.58 करोड़ कमाए थे।
7. फिल्म बजरंगी भाईजान
सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बजरंगी भाईजान भी वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। 2015 में आई इस फिल्म ने 900.90 करोड़ कमाए थे।
6. फिल्म एनिमल
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में ये छठे नंबर पर हैं। मूवी ने 917.82 करोड़ कमाए थे।
5. फिल्म धुरंधर 2
हालिया रिलीज रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शामिल है। इस फिल्म ने अभी तक 1000.41 करोड़ कमा लिए हैं। इस आंकड़े में और इजाफा होने की गुंजाइश है।
4. फिल्म पठान
2023 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है। फिल्म में 1050.30 करोड़ कमाए थे।
3. फिल्म जवान
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान 2023 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर हैं। फिल्म ने 1148.32 कमाए थे।
2. फिल्म धुरंधर
2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर हैं। फिल्म ने 1350.83 करोड़ कमाए।
1. फिल्म दंगल
2025 में आई आमिर खान, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख की फिल्म दंगल की कमाई का रिकॉर्ड अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं तोड़ पाई है। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में ये टॉप पर है। फिल्म ने 1968.03-2024 का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के 6 स्टार्स की लाइफ पार्टनर कौन? एक 8 साल से बिना शादी रह रहा साथ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।